ubc24.news

भिलाई में आया गांधी शिल्प बाजार, सांसद विजय बघेल गांधी शिल्प बाजार का फीता काटकर किया उद्घाटन

एक छत के नीचे कोसा लेकर हैंडलूम व वुड क्राफ्ट के सामान27 राज्य से आए हुए कलाकार
भिलाई। शहर के लोगों को पारंपरिक परिधान व हस्तशिल्प से जुडे़ सामान खरीदने का बेस्ट चांस मिल रहा है। वेलडेक्स ग्राउंड में 28 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित गांधी शिल्प बाजार में लोगों को अपनी शॉपिंग का बेस्ट एक्सपिरिएंस मिल रहा है। गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ हो चुका और लोगों में इसके प्रति खासा आकर्षण है। एक छत के नीचे कोसा से लेकर विभिन्न प्रकार के शिल्प कला के सामान मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ सर्वजन विकास समिति राजनांदगांव द्वारा भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली स्पांसरशिप में वेलडेक्स ग्राउंड सिविक सेंटर में गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया गया है। रोजाना सुबह 11 से रात 10 बजे तक गांधी शिल्प बाजार की टाइमिंग है। गांधी शिल्प बाजार में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं जहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट व शिल्प सामग्री मिलेगी। गांधी शिल्प बाजार का विशेष आकर्षण कोसा साड़ी, ब्लॉक प्रिंट, लेदर क्राफ्ट, ढोकरा शिल्प, ज्वेलरी, बस्तर शिल्प, बाँस शिल्प, एम्ब्रायडरी वर्क, चंदेरी साड़ी, टेराकोटा, उड़ीसा पट्टचित्र, कालीन सिल्क, बनारसी साड़ी, जूट क्राफ्ट, वुड क्राफ्ट आदी है।

Exit mobile version