Site icon UBC24 News

महकाकला हाईस्कूल की छात्रा दुर्गा ने टॉप कियादूर्ग जिले में प्रथम स्थान पाया


पाटन विधानसभा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर ने गुरुवार को कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के नतीजे जारी कर दिए है।कक्षा 10 वीं में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम महकाकला की बेटी ने इतिहास रचा है। साल भर पहले अपने पिताजी को खो चुकी दुर्गा रानी वर्मा पिता स्व.गांधी वर्मा शासकीय हाई स्कूल महकाकला में अध्यनरत थी। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परिक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की जिससे घर ,परिवार , विद्यालय अंचल सहित जिले का नाम रोशन किया। दुर्गा रानी के गांव और घर में खुशी का माहौल है। प्रचार्य घनश्याम साहू ने बताया की दुर्गा में नैसर्गिक प्रतिभा है। बचपन से होनहार और पढ़ाई में काफी तेज है उन्होंने यह साबित भी की है की अगर पढ़ाई का लगन हो तो अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है। दुर्गा रानी के बारे में बताया कि किसी भी जानकारी से जब तक संतुष्ट नही हो या उन्हें समझ नही आता था तब तक शिक्षकों से जानकारी लेती है।कु दुर्गा वर्मा की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत महकाकला की सरपंच श्रीमतीं साधना वर्मा, वकील केशव वर्मा सहित ग्रामीणो ब् स्कुल स्टाप ने बधाई दी है

Exit mobile version