Home Blog Page 388

गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

0

मुख्यमंत्री ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

रायपुर, 10 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यादव समाज मेहनतकश समाज है और हमेशा गौमाता की सेवा करते आए हैं। भगवान श्री कृष्ण ने जो राह बताई है, उसका अनुकरण करते हुए आज भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। खेती-किसानी से जुड़े होने के कारण गौपालन का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय में औद्योगिकीकरण के कारण परिस्थिति बदली है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की जा रही है। इस योजना से एक ओर गौ सेवा तो हुई है, वहीं गौपालकों ने 2 लाख रूपए तक के गोबर की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक गौठान है, जिनमें से 6 हजार गौठान स्वावलंबी हो गए है। गौठान समिति के माध्यम से गौठान धीरे-धीरे स्वावलंबी बनते जा रहे है और यह व्यवस्था हमेशा चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गौमूत्र की खरीदी भी की जा रही है, जिससे जीवामृत एवं कीटनाशक बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि खेती-किसानी में फसल का उत्पादन बढ़ा है और खेती-किसानी वर्तमान समय में लाभ का व्यवसाय बन गया है। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोदो, कुटकी, रागी एवं अन्य मिलेट्स की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक नगर निगम एवं नगर पंचायत में कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा है। जहां पारंपरिक महत्व के पीपल, बरगद एवं अन्य पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि जनसामान्य का जुड़ाव पेड़-पौधे एवं प्रकृति से रहे और वे इसके महत्व से परिचित हो सकें। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का कार्य किया गया है। हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, छेरछेरा पुन्नी जैसे अवसरों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे भांजा है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा दी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी का समग्र विकास करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष श्री राधेलाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना और गोधन न्याय योजना से समाज को बहुत फायदा मिल रहा है। जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज महासमुंद श्री विनोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का कार्य किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के सर्वाधिक गोबर बेचने वाले 4 गौपालकों और फसल चराई से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान में सर्वाधित सहयोग करने वाले 12 चरवाहों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग श्री जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग श्री हफीज खान, पूर्व विधायक श्री भोलाराम साहू, सदस्य राज्य पर्यटन मंडल श्री निखिल द्विवेदी, सदस्य खादी ग्राम उद्योग श्री किशन खंडेलवाल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री हरिनारायण धकेता, पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा समाज प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कोसरिया यादव समाज के लोग उपस्थित थे।


कई विकास कार्य की विधायक देवेंद्र यादव ने दी सौगात, शास्त्री नगर में प्रगति यात्रा,इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक

0

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। बारी-बारी से पैदल-पैदल चलकर भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हो रहे है।
इसी कड़ी में विधायक श्री यादव 10 सितंबर को खुर्सीपार क्षेत्र के शास्त्री नगर में प्रगति यात्रा निकाले। जहां वे पैदल चलते हुए क्षेत्र के एक -एक गली मोहल्ले से होकर गुजरे। एक-एक घर में गए। लोगों से मिले। उनका हा​लचाल जाना और उनकी समस्याएं भी पूछी।
इस दौरान विधायक श्री यादव ने बड़े बुजुर्गों और माताओं का चरण छू कर प्रणाम किए और आशीर्वाद लिए। लोगों से विकास कार्य को लेकर भी चर्चा की। विधायक को देख कर वार्ड के नागरिकों और महिलाओं ने उनका पुष्प हार से भव्य स्वागत किया। बारी-बारी से वार्डवासियों ने उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर विधायक ने आशीर्वाद लिए। अपने घर में विधायक को देख कर लोग काफी खुश हुए। इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को कई सौगात भी दी है। विधायक को देख कर लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा। युवाओं में भी काफी क्रेज देखने को मिला। विधायक के संग फोटो खिंचवाने के लिए भी भीड़ लगती रही। इस दौरान कई बड़े वार्ड के वरिष्ठ जनो ने विधायक को शहर और उन्हें वार्ड में विकास कार्यों के लिए धन्यवाद भी दिया। तेलगू समाज के सममानित लोगों ने साउथ का गमछा पहना कर सम्मानित किया।
बॉक्स
इन कामों विधायक ने दी सौगात
1) केनाल रोड़ सीमेंटीकरण का भूमिपूजन किया गया।

2)दुर्गा पांडाल के पास सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

3) नीलकंठेश्वर चैतन्य समिति का भवन का भी भूमिपूजन किया गया।
4) बालकनाथ बस्ती में गणेश मच का भूमिपूजन किया गया।

5)सड़क 30 में गणेश मच का सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

5सड़क 28 में गणेश मच का सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया गया।

6 सड़क 29 में गणेश मच का सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया गया।

7 सड़क 32 में समुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
8 गायत्री मंदिर कलश भवन लोकार्पण किया गया।
9 एमपीआर रोड में पुलिया निमार्ण भूमिपूजन किया गया।

10 सड़क 27, 28 ,29 रोड डामरीकरण का भूमिपूजन किया गया।

11 सड़क एनपीए में हनुमान मंदिर सेड का भूमिपूजन किया गया।

जनता के हित और विकास के लिए लगातार हम काम कर रहे है। हर वार्ड में विकास कार्य लगातार हो रहे। खुर्सीपार और छावनी के हर वार्ड में विकास हुए है। सड़क। नाली। पानी से लेकर कई जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आगे भी विकास की गति इसी तेजी से जारी रहेंगे।
देवेन्द्र यादव, विधायक


अनुराग महतो को मिली प्रदेश कांग्रेस मे बड़ी जिम्मेदारी

0

छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ दीपक बैज ने अनुराग महतो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई.टी.सेल एवम सोशल मीडिया सेल का को -ओर्डिनेटर नियुक्त किया है


पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही।135 लीटर महुआ शराब के साथ 01आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही।

135 लीटर महुआ शराब के साथ 01आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव के निर्देशानुसार एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) के निर्देशन में महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी। कि

दिनाक 06.09,2023 महिला समूह से सूचना मिला की ग्राम सवित्रिपुर ननकुशिया डिपा में एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा हुआ है जिसे पकड़ के रखे है की सूचना पाकर थाना सांकरा स्टाफ द्वारा जा कर लाया गया आरोपी के नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रमोद रात्रे पिता विद्याधर रात्रे उम्र 32 साल साकिन सवित्रिपुर थाना सांकरा का होना बताया। तथा 135 लीटर महुआ शराब महिला समूह द्वारा पकड़ के रखे थे आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं होना बताया। आरोपी के कब्जे से दो नीला कलर की 50,50लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा हुआ कुल 100 लीटर व दो सफेद रंग का 20,20 लीटर वाली जरकिन भरा कुल 35 लीटर महुआ शराब कुल जुमला 135 लीटर मात्रा कीमती ₹ 27000 को जप्त कर आरोपी प्रमोद रात्रे के विरुद्ध थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 137/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) पिथौरा श्री प्रेम लाल साहू के निर्देशन मे थाना प्रभारी सांकरा निरीक्षक गोपाल धुर्वे, प्रधान आर भोजराज प्रधान,कृपाल सिंह सिदार आर,नीलकंठ नायक,विजय दिव्य ,अनिल,दिलीप सेठ,खिरोद्र सिदार का विशेष योगदान रहा ।


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में हर वर्ग के बच्चों को मिल रही है निःशुल्क उत्कृष्ट शिक्षा

0

रायपुर, 06 सितंबर 2023/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की परिकल्पना अब साकार हो रही है। प्रदेश की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल से राज्य के लाखों बेटे, बेटियों की जिन्दगी संवर रही है। इसका लाभ सुदूर वनांचल हो या मैदानी इलाका, प्रत्येक जगह देखने को मिल रहा है और आधुनिक शिक्षा की उजली तस्वीर देखने को मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान सत्र 2023-24 में 377 अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तथा 349 हिंदी माध्यम विद्यालय कुल 726 स्कूल संचालित किए जा रहे है। स्कूल में 1 लाख 70 हजार बच्चे अंग्रेजी माध्यम और 2 लाख 20 हजार बच्चे हिन्दी माध्यम में पढ़ाई कर रहे है। राज्य सरकार की पहल से आज सुदूर अंचल के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में खेलने के लिए बढ़िया मैदान, आधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में शुरू की गयी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों ने पालकों के आर्थिक बोझ को कम कर दिया है और पालकों के मन की चिन्ताएं दूर हो गई हैं। आज अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैं पढ़ाई करके बच्चे अपनी प्रतिभा को बेहतर रूप में निखार रहे हैं।

योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के बच्चों का आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ाया है। अंग्रेजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थीयों ने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में अपना स्थान बनाया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सुंदर भवन मार्डन पुस्तकालय, खेल मैदान, उत्कृष्ट प्रयोगशाला लैब आदि का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में शासकीय विद्यालयों के प्रति बच्चों और पालकों के मन में लोकप्रियता बढ़ी है। स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के संचालन से निर्धन गरीब वर्ग के बच्चों को उच्च गुणवत्ता के अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त होने से पालकों में बहुत उत्साह है। जिसके कारण सभी जगह से और भी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की मांग लगातार हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी और सरकारी शालाओं के बीच के अंतर को कम करने और बच्चों को बराबरी के अवसर देने के लिए यह योजना शुरू की है।