=हिंसक बयान व अमर्यादित भाषा बोलना भाजपा की ओछी राजनीति का प्रतीक,मोदी के मंत्री बोल रहे मोदी की भाषा-सुशील मौर्य

=भाजपा नेताओं की बदजुबानी हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा-रेखचन्द जैन

जगदलपुर|
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आदेशानुसार बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर द्वारा शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए देश के नंबर वन आतंकी कहने व महाराष्ट्र सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे)के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने जैसे अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी को लेकर शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री व शिवसेना विधायक का पुतला दहन किया गया।

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा- हमारे नेता प्रतिपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ 15 सितंबर को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री द्वारा आतंकी कहना वहीं महाराष्ट्र सत्तारूढ़ शिवसेना शिंदेगुट के विधायक द्वारा राहुल गांधी जी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख इनाम देने जैसी बयानबाजी करना..मैं समझता हूँ कि भाजपा के नेताओं का हिंसक बयानबाज़ी करना व अमर्यादित भाषा बोलना अब इनकी ओछी राजनीति का प्रतीक बन चुका है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री आज मोदी की भाषा बोल रहे हैं,भाजपा के नेताओं मंत्रियों ने हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग किया है,ऐसे बयानों से कांग्रेस नेता व कॉंग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत आहत है।कॉंग्रेस पार्टी ऐसे कृत्य का पुरजोर विरोध करती है।राहुल गांधी जी के विरुद्ध यह नफरती अभियान किसके इशारे पर हो रहा है।राहुल गांधी जी के खिलाफ ऐसी हिंसात्मक बयानबाजी करने वाले ही असली आतंकी हो सकते हैं!कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा नेता नवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयानबाजी करने के लिए तुरंत माँफि माँगनी चाहिए साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार करना चाहिए।

जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा,भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्रीगण भाषा की मर्यादाओं को लांघते हुए राष्ट्रीय पदों की गरिमाओं को तार तार तो कर ही रहे हैं साथ ही भाजपा नेताओं की बदजुबानी,हिंसक बयानबाज़ी व अमर्यादित भाषा हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।अपनी राजनीति चमकाने और दूसरे को नीचा दिखाने के लिए भाजपा के नेता मंत्रीगण हमेशा अमर्यादित भाषा बोलते हैं। जो कि भाजपा की ओछी राजनीति का परिचायक साबित होता है।इस तरह की बयानबाजी पर भाजपा अपने मानसिक दिवालियापन का प्रदर्शन कर रही है. जिस तरह से राहुल गांधी जी एक के बाद एक सीढ़ी चढ़कर सियासत में आगे बढ़ रहे हैं, इससे भाजपा नेताओं में खलबली मची है.इसीलिए बीजेपी नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर विवादास्पद बयान दिए जा रहे हैं।राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता नही पच रही है।श्री जैन ने कहा कि रेल राज्य मंत्री व महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या मंत्री व विधायक राहुल गांधी के परिवार को नहीं जानते। भारत को आजाद कराने से लेकर देश के विकास तक का काम कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार ने किया है। और भाजपा के नेतागण उस परिवार के युवराज को आतंकवादी कह रहे हैं।जो कि अतिनिन्दनिय कृत्य है जिसके लिए भाजपा के नेताओं को अपने शब्द वापस लेते हुए राहुल गांधी जी से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,निगम अध्यक्ष कविता साहू, हनुमान द्विवेदी,अंगद प्रसाद त्रिपाठी,गौरनाथ नाग,अतिरिक्त शुक्ला, वेंकट राव,हेमू उपाध्याय,रविशंकर तिवारी,अमरनाथ सिंह,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,चंपा ठाकुर, पार्षद विक्रम सिंह डांगी,कोमल सेना, सूर्यपानी, ललिता राव, कमलेश पाठक,आभास महंती,सुनीता सिंह,सुषमा सुता,सुखराम नाग,सुशिला बघेल, महामंत्री महेश द्विवेदी,निकेत झा,सेमियल नाथ, अंजना नाग,अपर्णा बाजपेयी, पापिया गाईंन,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,अवधेस झा,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई,विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष संदीप दास, अनुराग महतो, शादाब अहमद,एस नीला,सायमा अशरफ,मनीता राउत,सुलो कश्यप,हेमंत कश्यप,ज्योति राव,सलीम अली, उस्मान रज़ा,पंकज केवट,कृपाशंकर राय,रविशंकर तिवारी, साहिल हियाल,खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।