अहिवारा

भारत माता की जय के उद्घोष संग नंदनी माइन्स में गणतंत्र दिवस समारोह

खदान मजदूर संघ कार्यालय में ध्वजारोहण, केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

नंदनी।आज दिनांक 20 जनवरी 2026, सोमवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ, नंदनी माइन्स के कार्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष के साथ ध्वजारोहण कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, श्रमिकों की एकता और राष्ट्र निर्माण में मजदूर वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर खदान मजदूर संघ, नंदनी माइन्स के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव सोहन चंद्राकर सहित यूनियन के पदाधिकारी हिम्मत सिंह चंद्रश, सुजान कोरी, सी. एल. साहू, मोती शर्मा एवं महावीर सेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों नरेन्द अग्रवाल, हरिशंकर ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, रवि राय, माइनिंग एस. के. शुक्ला, यूनुस भाई, अशवन एवं अबेद अली की भी सहभागिता रही। रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस विभाग से अशोक दादा अपने साथियों के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त ठेका श्रमिकों, मातृशक्ति पार्वती मैडम तथा आसपास के नागरिक बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker