छत्तीसगढ़रायपुर

त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

मुख्यमंत्री की घोषणा: विष्णु देव साय ने त्रिपुरा और केरल के लिए आपदा राहत कोष से 15-15 करोड़ रुपये जारी किए

आपदा प्रभावित राज्यों की मदद: छत्तीसगढ़ सरकार संकट के समय त्रिपुरा और केरल के साथ

संवेदनाएं व्यक्त: मुख्यमंत्री ने जन-धन की हानि पर गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं

       रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker