दुर्ग ग्रामीण विधानसभा। जिला पंचायत कृषि समिति की सभापति श्रीमती योगिता चन्द्राकर में अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमाक 8 के विभिन्न ग्रामो में वित्तीय वर्ष 20 – 21 के लिये 41 लाख रुपये के कार्य विभिन्न मद से स्वकृति कराये है।जिसका विधिवत भूमि भी हो गया।अब कार्य प्रगतिं पर है।इनके द्वारा अपने मद से जो कार्य स्वकृत कराये उसमे प्रमुख रूप से ग्राम पाउवारा में 6 लाख रुपये की राशि से सी.सी. रोड, निर्मला घाट, सिन्टेक्स बोर निर्माण, ग्राम में मतवारी 4 लाख रुपये की लागत से सी. सी. रोड, बोर में सिन्टेक्स स्थापना,ग्राम कोकड़ी में 3 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण, सिन्टेक्स बनाया गया।ग्राम जंजगिरी में 4 लाख रुपये की लागत से सी० सी रोड, वाटर कूलर स्कूल में लगाया गया है। ग्राम भानपुरी में 5.लाख 50 हजार की लागत से शौचालय एवं शेड निर्माण, तार जाली लगा। ग्राम धनोरा में 6 लाख 50 हजार की लागत से शौचालय, पक्की नाली निर्माण, टंकी निर्माण कार्य हुआ। ग्राम हनोदा में 2 लाख 50 हजार की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर व अन्य मरम्मत कार्य हुआ। ग्राम रिसामा में 50 हजार की लागत से वाटर कूलर प्रदान किया गया। ग्राम मचान्दूर में 50 हजार की लागत से वाटर कूलर, ग्राम बोरिगारका में 4 लाख 50 लाख की लागत से भवन व नाली निर्माण खेल मैदान में सोलर लाइट लगाया गया। ग्राम पुरई में 4 लाख की लागत से खेल मैदान में सोलर लाईट लगाया गया है। साथ ही श्रीमती चन्द्राकर ने अचानक हुई बारिश होने के कारण अपने कृषि विभाग के अधिकारीयो को अनावरी फसलों के नुकसान पर बीमा कंपनियों से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग प्रमुखता से है।