भाजपा रिसाली मंडल ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।

by Umesh Paswan


रिसाली।भाजपा रिसाली मंडल द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण का कार्यक्रम मैत्री नगर सब्जी मंडी, चौपाटी के सामने संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राकेश पांडेय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने किया विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री महेश मिश्रा शंकर लाल यादव , राजेंद्र सिंह , रामकृपाल साहू , किशोर जोशी ,संघ चालक केशव नगर, रिसाली थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विरेंद्र साहू ने भी अपने उद्बोधन दिये । स्वागत भाषण मंडल के अध्यक्ष राजीव पांडेय ने दिया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओ पी रजक ने किया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश मंडल युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाजपा के पार्षद गण, छाया पार्षद गण एवं मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी।

Related Posts

Leave a Comment