भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल (दुर्ग) के द्वारा आज अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता स्व. श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आज अहिवारा मंडल में गार्डन (नंदिनी नगर) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस जिसमे प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, महामंत्री सुदर्शन गिरी एवं संजय पांडे पार्षद अनुज साहू, भगवान सिंह नेताम, मंडल मंत्री राजा शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरि वर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवेश शर्मा, पूर्व अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष अश्वनी टंडन, वकील टांडी जी, सौरभ सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, अरुण शर्मा, अभिषेक सिंह, शिव कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी हरिंदर सिंह, साहिल खान, गोलू एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।