कांग्रेसियों ने पूर्व मन्त्री राजेश मुणत का पुतला दहन किया

by Umesh Paswan


पाटन विधानसभा। छग के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा सार्वजनिक रूप से अश्लील गाली गलौज करने एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार से मिलने गए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवा से की गई अभद्र व्यवहार व मारपीट के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी का गुस्सा देखने को मिला। उत्तर पाटन में कांग्रेसी नेता संजय यदु के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन मोतीपुर चौक से अमलेश्वर तक बाइक नी निकाली। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कांग्रेस नेता संजय यदु, उमेश साहू पारस साहू, अंशु राजक, ललित सिन्हा, पुरुषोत्तम तिवारी, चंद्रशेखर यादव, परस साहू, भरत वर्मा, थानेश्वर यादव, सत्तू कौशल, राजेश्वर सिन्हा, डोमन यादव, युगल किशोर, खूबी सोनकर, सुनील चन्द्राकर, जित्तू पटेल, अनिल सरसिहा, संतराम कुर्रे, भगवान दास, सुमित चन्द्राकर, राम बिसाल साहू, किशन सोनकर उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Comment