रिसाली।नया सबेरा संस्था द्वारा स्वर कोकिला,भारत रत्न लता मंगेशकर जी को रविवार को रुआबान्धा सब्जी मंडी के सामने स्वरांजली दी गई। साथ ही एंव सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पद्म श्री भारती बंधु जी
पद्म श्री मदन चौहान ,पद्म श्री राधेश्याम बारले , कुलेश्वर ताम्रकार विख्यात लोक गायक,डा.पुरुषोत्तम चंद्राकर रंगमंच अभिनेता,लोक गायक श्रीमती पायल शर्मा छालिवुड कलाकार अलीमबशी छ.ग. फिल्म अभिनेता,सुश्रीअमृता बारले जितेश गड़पायल कत्थक नृत्य खैरागढ़,श्रीमती पुष्पा साहू विख्यात लोक गायिका, दुर्गा प्रसाद पारकर जी नाट्य लेखन , कविलास टंडन ।अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, भिलाई दुर्ग, बी.एल.कुर्रे पूर्व जिला
शिक्षा अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सतनामी समाज
सहित अन्य कलाकर कार्यक्रम में शामिल होकर स्व लता मंगेश्कर को श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मौसमी कविलास टंडन थी।