घर के सामने वसूली करने से मना करने पर फूटा खाकी का गुस्सा, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा.. देखिए

by Umesh Paswan

रीवा। खाकी एक बार फिर मारपीट के आरोप में दागदार हुई है। पुलिस पर एक युवक से मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस पिटाई में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक बरखड़ा गांव का रहने वाला है। उसके घर के सामने पुलिस ट्रकों से एंट्री वसूली कर रही थी। युवक ने पुलिसकर्मी को उसके घर के सामने वसूली करने से मना किया था। ये बात पुलिस जवान को लग गई और उसने युवक की बेदम पिटाई कर दी।

पुलिस ने युवक के सिर पर भी वार किए जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment