आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान जेपी नड्डा को मिल सकता है

by Umesh Paswan

नई दिल्ली। अब तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे जेपी नड्डा को आज औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुन लिए जाएगा। आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया होगी और जरूरी हुआ तो मंगलवार को चुनाव होगा। वैसे माना जा रहा है कि JP Nadda को निर्विरोध चुन लिया जाएगा। भाजपा संविधान के अनुसार कम से कम आधे राज्यों में सांगठनिक चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसके हिसाब से अब तक 21 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव हो चुके हैं और यही कारण है कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है।

बहरहाल, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आज 10 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन करने की प्रक्रिया होगी। 12.30 से एक घंटे तक नामांकन पत्र की जांच होगी और 1.30 से अगले एक घंटे तक का वक्त नामांकन वापसी के लिए रखा गया है। जाहिर है कि अगर 12.30 तक अगर एक ही नाम रहा तो उसी वक्त नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। वरना मंगलवार को मतदान किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment