छठ पर्व पर अवकाश होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भोजपुरी परिषद करेगा सम्मान

by Umesh Paswan

छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ द्वारा पत्र वार्ता में जानकारी दी गई है कि भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव के प्रयासों से छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद की लंबित मांग पर छठ पर्व पर शासन द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किया गया है । प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत वर्ष 2019 में छठ पर्व पर शासकीय अवकाश की घोषणा करके भोजपुरिया समाज का मान बढाया है इस योगदान के लिए समस्त भोजपुरी समाज मुख्यमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करता है। छठ पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश झारखंड एवं बिहार प्रदेश झारखंड एवं बिहार प्रदेश वासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन 08 फरवरी शनिवार को संध्या 7 बजे से अंडा चौक खुर्सीपार दशहरा मैदान में रखा गया है। इस अवसर पर अतिविशिष्ठ अतिथि पी.एल.पुविया एवं केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, मो. अकबर, रविन्द्र चौबे, गुरूरूद्र कुमार, उमेश पटेल, अमरजीत भगत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी चंदन यादव हमारे बीच उपस्थित रहेगें। साथ ही इनके अलावा आमंत्रित अतिथियों में विधायक अरूण वोरा, विद्यारतन भसीन, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, पूर्व राज्यमंत्री बदरूद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरकारी, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी धमेन्द्र यादव, अजय चौहान चेयरमैन चौहान ग्रुप बिल्डर्स, कॉमर्स गुरू संतोष राय उपस्थित रहेगें। मौके पर धमाल मचाने आ रहे है भोजपुरी लोक कलाकार फिल्म स्टार एवं गायक खेसारीलाल यादव एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप बंडगी जिसने द्वारा रंगारंग भोजपुरी एवं छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड प्रदेश का छत्तीगसढ से पुरातन ऐतिहासिक संबंध रहा है और छत्तीसगढ़ के ऊंचाईयों के स्थान पर पहुंचाने में भोजपुरिया समाज सतत प्रयास करता था। संस्कार बोली भाषा जारी की बोली भाषा संस्कृति और संस्कार के लगभग मेल खाता है इसलिये अनेक विद्वानों ने छत्तीसगढ़ भाला बोली और भोजपुरी बोली भाषा को दो सगी बहनों की संज्ञा दी है। वकील गणेश शुक्ला, चिकित्सा प्रभारी डॉ. के.के. निवेदी, खेलकूद प्रभारी श्रीकांत पहलवान, भगवान पहलवाज, साहित्य प्रभारी नंदकिशोर दुबे, अध्यात्म प्रभारी बृजमोहन उपाध्याय, शिक्षा प्रभारी बी.पी.सिंह एवं आर.एन. यादव आदि अपनी सेवा दे रहे है । शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर संजय ओझा. के.पी. एस ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन मदन मोहन त्रिपाठी, डायरेक्टर अमित ग्रुप ओफ होटल सुभाष साव, के.एस. मेमोरियल ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन के.के.झा, डॉ.दिनेश सिंह, सिंह रोडवेज, हरेन्द्र यादव डायरेक्टर मनोज रोडलाइंस ग्रुप, कार्यक्रम प्रमुख संयोजक वीरेन्द्र यादव, ठाकुर मनोज कुमार सिंह, सुभाष शर्मा, संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद सोनी, जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र दुबे, धनश्याम सिंह, मृत्युंजय भगत, प्रेमप्रकाश मिश्रा, बी.पी.सिंह, गणेश शुक्ला, श्रीमती कंचन सिंह, मोतीलाल बैवा, विष्णु पाठक, शिवप्रसाद सेठ, अरूण सिंह, नंदकिशोर सिंह, बलवंत कुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह, हरिराम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, शंभू नेता आदि प्रमुख है।

Related Posts

Leave a Comment