जनपद पंचायतों में अध्यक्ष का निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

by Umesh Paswan

राजनांदगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष का पद एसी महिला के लिए आरक्षित है। रायपुर के पंडरी थाना के पास चलती सिटी बस में आग लग गई। सिटी बस में आग लगने से भगदड़ मच गई। धमतरी की जनपद पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि सभी प्रदेशों में 12 से 14 फरवरी के बीच आरक्षण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस हो रहा हैं।

  • बिलासपुर। बिल्हा जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा। अध्यक्ष राधिका जितेन्द्र कुमार जोगी, उपाध्यक्ष बने विक्रम सिंह। 
  • 04:48 PMकोरबा जनपद में कांग्रेस समर्थित प्रत्यशी कौशल्या 10 वोट से जीत कर बनी उपाध्यक्ष। केवल एक उपाध्यक्ष पद मिला भाजपा को।
  • 04:35 PMबिलासपुर। समाज कल्‍याण विभाग में हुए एक हजार करोड़ के घोटाले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।
  • 04:31 PMअंबिकापुर। कांग्रेस के गढ़ लुंड्रा जनपद में 10 साल बाद कांग्रेस का कब्जा।अध्यक्ष , उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित। युवा कांग्रेस नेता गंगाराम बने अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरभद्र सिंह बने उपाध्यक्ष।
  • 04:25 PMकोरबा। जनपद पंचायत पाली में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नवीन सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए हैं । नवीन दूसरी बार इस पद का दायित्व निभाएंगे। उधर जनपद पंचायत करतला में  उपाध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सबीना खातुन जीत गई है । उन्‍हें 15 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामेश्वर राठिया को ..9..वोट मिले । 
  • 04:23 PMजनपद परिणाम क्र. – जनपद – अध्यक्ष – उपाध्यक्ष
    1. दुर्ग-देवेंद्र देशमुख – झमित गायकवाड़
    2. धमधा- सरस्वती रात्रे – देहुति साहू
    3. पाटन- राम बाई सिन्हा – देवेंद्र चंद्रवंशी
    4. बेमेतरा- कुमारी जायसवाल – मिथलेश वर्मा
    5. साजा- दिनेश वर्मा – सीमा चंद्राकर
    6. नवागढ़- अंजली मार्कण्डेय
    7. बेरला- हीरा बाई वर्मा
    8. गुण्डरदेही – सुचित्रा साहू 
  • 04:11 PMमाकड़ी :  जनपत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो में कांग्रेस ने मारी बाजीमाकड़ी । जनपत पंचायत माकड़ी के आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव था, जिसमें निरर्विरोध मोती बाई को अध्यक्ष चुना गया। माकड़ी जनपद में कुल 18 सदस्य है, जिसमें कांग्रेस समर्पित ने एक निरर्विरोध के साथ कुल 11सीट जीत गए थे। भाजपा ने 7 सीट जीती थी, कांग्रेस पार्टी के पास पूर्ण बहुमत था।
  • 03:54 PM
  • बकावंड जनपद में सुखदेई बघेल बनी अध्य्क्ष सुखदेई को 13 तो भाजपा के धनुर्जय कश्यप को 12 मत मिले।
  • 03:53 PMदंतेवाड़ा : एक एक लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार।
    दंतेवाड़ा में एक-एक लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। दर्जनों वाहनों में आगजनी एवं सीआईएसएफ की बोलेरो वाहन को ब्लास्ट कर 6 जवानों की शहादत की घटना में शामिल थे। किरंदुल एवं गीदम थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है। 
  • 03:51 PMजनपद पंचायत तोकापाल में जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मालती मौर्य को 7 वोट मिले तथा बीजेपी के सोमारु राम कर्मा को 6 वोट मिले। मालती मौर्य 1 वोट से विजयी हुई। दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गई।
  • 03:27 PM छिंदगढ़-कोंटा जनपद में कांग्रेस ने मारी बाजीसुकमा । जिले के तीनों जनपद पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है। जारी परिणाम के अनुसार सुकमा जनपद में सीपीआई की कलमू आयती, कोंटा जनपद के लिए कांग्रेस से सुन्नम नागेश और छिंदगढ़ जनपद में कांग्रेस की देवली नाग ने बाजी मारी है। जारी परिणाम के अनुसार एक बार फिर सुकमा जिले के दो जनपदों में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। जानकारी के अनुसार सुकमा जनपद अध्यक्ष पद के लिए कलमू आयती को 6 मत मिले और गीता कवासी को 4 मत मिले।
  • 02:58 PMकोरबा। पोड़ी उपरोड़ा में कांग्रेस गोंगपा गठबंधन को झटका लगा है । गठबंधन प्रत्याशी अध्यक्ष का चुनाव जीत गई पर उपाध्यक्ष पद हाथ से फिसल गई । यहाँ क्रॉस वोट के सहारे भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष प्रत्याशी रामप्यारी जाखड़ 5 वोट से चुनाव जीत गई है ।गठबंधन उम्मीदवार भोला गोस्वामी को 10 वोट जबकि रामप्यारी को 15 वोट मिले है। कोरबा जनपद पंचायत से अध्यक्ष के चुनाव हारने के बाद रेणुका राठिया ने उपाध्यक्ष का नामांकन दाखिल कर दिया।
  • 02:57 PM बिलासपुर। जनपद पंचायत पथरिया में उपाध्यक्ष भाजपा के जगदीश वर्मा चुने गए।
  • 02:57 PM बिलासपुर। जनपद पंचायत तखतपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश्वरी जुगल कौशिक को 20 और ललिता संतोष कश्यप को 5 मत मिले।
  • 02:47 PM बिलासपुर। मस्तूरी तखतपुर पेंड्रा मरवाही गौरेला जनपद में कांग्रेस का कब्जा।
  • 02:36 PM
  •  दुर्ग l कांग्रेस की झमित गायकवाड़ होंगी जनपद पंचायत दुर्ग की उपाध्यक्ष l उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन झमित गायकवाड़ ने ही भरा है l झमित निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 से दुर्ग जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है l
  • 02:35 PM बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट से पूर्व चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांड को मिली राहत। एसएलपी पर हुई सुनवाई। सुप्रीम ने सीबीआइ की कार्रवाई पर लगाई रोक। हाइकोर्ट के फैसले पर भी लगाई रोक।
  • 02:35 PM
  •  बिलासपुर। पेण्ड्रा जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित का कब्जा। कांग्रेस की आशा मरावी बनी जनपद अध्यक्ष।
  • 02:34 PM बिलासपुर। कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित मनोहर राज चुनाव जीते। 17 मत मिले।
  • 02:34 PM बिलासपुर। जनपद पंचायत गौरेला में कांग्रेस की ममता पैकरा 2 वोट से चुनाव जीती।
  • 02:34 PMबिलासपुर। नवगठित गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के अंतर्गत मरवाही जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस समर्थित प्रताप मरावी अध्यक्ष निर्वाचित।
  • 02:33 PM मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष का पद भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीता
    बिलासपुर। जिले के मस्तूरी जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नितेश सिंह चुनाव जीत गए। उन्हें पंद्रह मत मिले जबकि पराजित भाजपा समर्थित प्रत्याशी धर्मेन्द्र कोसले को नौ मत मिले। एक मत रद्द हो गया। जनपद अध्यक्ष पद पर पहले ही सावित्री बाई चुनाव जीत कर निर्वाचित घोषित हो चुकी हैं।
  • 02:33 PM बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत में कांग्रेस के नितेष सिह बने उपाध्यक्ष। 15 वोट से चुनाव जीते।
  • 02:14 PMबिलासपुर के मुंगेली जिले के अंतर्गत पथरिया जनपद पंचायत में बीजेपी समर्थित ज्योति सिंह ठाकुर 25 में से 19 वोट पाकर बनी अध्यक्ष।
  • 02:14 PMरायपुर में हनी ट्रैपिंग की आरोपित युवती ने व्यावसायी चेतन शाह के खिलाफ रेप का मामला कराया दर्ज। बिलासपुर के रतनपुर थाने में दर्ज कराया मामला। रायपुर की पंडरी थाना पुलिस ने कारोबारी से 25 लाख रुपए वसूली के आरोप में किया था गिरफ्तार
  • 02:12 PMजांजगीर में जनपद वार अध्यक्ष
    पामगढ़ में बसपा के राजकुमार पटेल
    मालखरौदा में कांग्रेस के लखेश्वरी लहरे।
    अकलतरा में कांग्रेस की शिवानी सिंह बलौदा में कांग्रेस की नम्रता कन्हैया राठौर।
    बम्हनीडीह में कांग्रेस की आशा बालेश्वर साहू।
    डभरा में कांग्रेस की पत्रिका दयाल सोनी।
    और सक्ती में कांग्रेस के राजेश राठौर जनपद अध्यक्ष निर्वाचित 
  • महासमुन्द। बागबाहरा जनपद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के भेखलाल साहू की जीत। 13 मत भेखलाल को, कांग्रेस की कल्पना कल्पना यादव को 11 मत मिले, एक मत रिजेक्ट।
  • 02:10 PM महासमुन्द। महासमुन्द जनपद में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सावित्री रोहित चन्द्राकर ने लिया नाम वापस, कांग्रेस समर्थित त्रिवेणी ध्रुव निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित। यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
  • 01:48 PM दन्तेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जनपद अध्यक्ष के पद पर सुनीता भास्कर को 6, कांग्रेस समर्थित मुकेश कर्मा को 2 वोट मिले। जबकि एक सदस्य वोट नहीं दिया। आरोप है कि भाजपा समर्थित सदस्य बबलू भास्कर को जनपद कार्यालय परिसर से ही कांग्रेस के लोग उठा ले गए है। उपाध्यक्ष की वोटिंग प्रक्रिया चल रही। बाहर माहौल गहमा गहमी का है।
  • 01:48 PM दन्तेवाड़ा। गीदम जनपद में भाजपा का कब्जा। अन्तिवेक अध्यक्ष तथा मनीराम हपका उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा समर्थित को 5 और कांग्रेस को 3 वोट मिले।
  • 01:47 PMपोड़ी उपरोड़ा से भी कांग्रेस समर्थित संतोषी तेन्द्रों एक वोट से चुनाव जीत कर बनी अध्यक्षकोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में कांग्रेस समर्थित संतोषी तेन्द्रों एक वोट से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बन गई है। उन्हें 11 वोट मिले वही निकटतम विरोधी रविन्द्र सिंह तंवर को 10 व भाजपा समर्थित प्रताप सिंह को 4 मत मिले। जिले के सभी 5 जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
  • 01:46 PMमस्तूरी में जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत
    बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सावित्री बाई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। सावित्री को कुल पंद्रह मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा की मेघा भोई को दस मत प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस समर्थित सावित्री बाई अध्यक्ष बन गई हैं।
  • 01:43 PMरायगढ़ में जनपदों की तस्वीरे हुई साफ
    1. भूमिसुता चौहान(अध्यक्ष रायगढ़ जनपद पंचायत) कांग्रेस
    2. सुशील भोय(अध्यक्ष पुसौर जनपद पंचायत) कांग्रेस
    3. तारा अरुण शर्मा(अध्यक्ष बरमकेला जनपद पंचायत) कांग्रेस
    4. मंजू मालाकर(अध्यक्ष सारंगढ़ जनपद पंचायत) कांग्रेस
    5. पुनीत राम राठिया(अध्यक्ष धरमजयगढ़ जनपद पंचायत) कांग्रेस
    6. सहोद्रा राठिया(अध्यक्ष घरघोड़ा जनपद पंचायत) कांग्रेस
    7. महेत्तर उरांव(अध्यक्ष खरसिया जनपद पंचायत) कांग्रेस
    8. किरण पैंकरा(अध्यक्ष लैलूंगा जनपद पंचायत) कांग्रेस
    9. तमनार भाजपा
  • 01:40 PMकोरबा जनपद से कांग्रेस समर्थित हरीश बने अध्यक्षकोरबा। कांग्रेस समर्थित हरीश कंवर 13 मत वही विक्की कंवर को 5 मत व भाजपा समर्थित रेणुका राठिया 4 मत व निर्दलीय 2 मत कोरबा जिले के सभी जनपद में कांग्रेस का कब्जा भाजपा ने नहीं खोल पाया अपना एक भी खाता
  • 01:39 PM बिलासपुर की मुंगेली जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित गायत्री रामफल साहू 15 मत प्राप्त कर विजयी हुई। वहीं कांग्रेस समर्थित ममता राजू को नौ वोट मिले।
  • 01:38 PMबिलासपुर। मुंगेली जिले के अंतर्गत लोरमी जनपद कांग्रेस के खाते में। यहां मीना पाटले कांग्रेसी से अध्यक्ष चुनी गई। लोरमी जनपद पंचायत में 25 जनपद सदस्य चुनकर आए थे। इसमें कांग्रेस से मीना नरेश पाटले और भाजपा से मनीता भास्कर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। दोनों को 12 12 मत प्राप्त हुए थे। एकमत रिजेक्ट हुआ था। इस पर दोनों के बीच में टास से फैसला किया गया । इसमें कांग्रेस की मीना नरेश पाटले विजय रही।
  • 01:37 PM बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष सावित्री राठौर 15 वोट से चुनाव जीती।
  • 01:22 PMकरतला में ननकीराम को झटका, कांग्रेस समर्थित सुनीता कंवर 8 वोट से जीतीकोरबा। 24 सदस्यों वाले करतला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस समर्थित सुनीता कंवर जीत गई है। उसने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित लक्ष्मीन कवर को 8 वोट से हराया है। सुनीता कंवर पटिया पाली क्षेत्र से जनपद सदस्य है। लक्ष्मीन कंवर जर्वे जनपद जनपद क्षेत्र से सदस्य है। यहाँ पूर्व गृह मंत्री ननकी राम को झटका लगा है।
  • 01:21 PMजांजगीर। डभरा जनपद पंचायत से पत्रिका दयाल सोनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
  • 01:20 PM शिवानी सिंह बनी अकलतरा जनपद की निर्विरोध अध्यक्षजांजगीर की जनपद पंचायत अकलतरा में अध्यक्ष के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में शिवानी सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बन गई हैं।
  • 01:20 PMनम्रता बनी बलौदा जनपद की अध्यक्षजांजगीर की जनपद पंचायत बलौदा में नम्रता कन्हैया राठौर निर्विरोध अध्यक्ष बन गई हैं।
  • 01:19 PM छत्तीसगढ़ पीसीसी : पुनिया बोले, आरक्षण हटाना चाहती है केंद्र सरकार
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि सभी प्रदेशों में 12 से 14 फरवरी के बीच आरक्षण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस हो रहा हैं। भाजपा एसटी एससी और ओबीसी आरक्षण को लेकर कुठाराघात करना चाहती है। भाजपा आरक्षण का खुलकर विरोध कर रही है। यह कहा गया है कि एसटी एससी ओबीसी आरक्षण कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। राज्यों का भी वैधानिक उत्तरदायित्व नहीं है।
  • 01:19 PM धमतरी की जनपद पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कांग्रेस की जित्या बाई ठाकुर को 13 मत प्राप्त हुए। भाजपा से जमुना ध्रुव को 10 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की जित्या ठाकुर 3 वोट से विजय रही।

 राजनांदगांव में जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल
राजनांदगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष का पद एसी महिला के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए भाजपा की जनपद सदस्य प्रतिक्षा भंडारी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के पास कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। इस कारण भाजपा की जपं सदस्य प्रतिक्षा भंडारी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।

Related Posts

Leave a Comment