रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों समेत पुलिस कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब 9 प्रतिशत DA मिलेगा। यह पहले 5 फीसदी था। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।
वहीं उन्होंने कहा है कि पुलिस कर्मचारियों को अब हफ़्ते में एक दिन छुट्टी मिलेगी। कर्मचारियों का बड़ा हुआ डीए एक मार्च से लागू किया जाएगा और अप्रैल के महीने से कर्मचारियों को सैलरी के साथ जुड़कर मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि बढ़े हुए डीए का लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा। राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही आदेश जारी करेगी।