रायपुर। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य में महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती आशा चौहान शहर अध्यक्ष व कल्पना सागर ने जानकारी दी की इस सम्मान के लिए राजनैतिक सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विशेष रूप से पार्षद ऐजाज ढेबर , सायरा खान का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरणमयी नायक एवं पुर्व महापौर ने किया। इस अवसर पर श्रीमती उषा रज्जन श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना पटेल, श्रीमती भोजकुमारी यदु, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती प्रेमलता भोई, श्रीमती पार्वती साहू, मिथलेश रिछारिया, मंचस्व अतिथी रहें। सम्मान में भारती शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता, शर्मा, सहित पचास महिलाओं का श्रीफल देकर शाल देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन श्रीमती भारती शर्मा व सुनीता शर्मा ने किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी ने सभी नारी शक्तियों का सम्मान किया। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महिला कोच कुमारी संतोषी दलाई का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, व प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रही। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी नायडु, निशा साहू, निम्की बेगम, निकहत, ललिता साहू, शम्मी बेगम, को प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया।