स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी प्रतिबंध गुटखो की बिक्री पर रोक लगाने नहीं दिखा रहे रुचि, बेची जा रही है 2 से 4 गुना दामों पर
इन दिनों धमधा विकासखंड के शहर सहित गांवों में बेधड़क गुटको की बिक्री हो रही है बताया जा रहा है कि राजनीतिक संरक्षण में के कारण कि गुटखा व्यापारियों का हौसला बुलंद होते जा रहा है अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने और पुलिस प्रशासन की मेहरबानी होने के कारण जर्दा युक्त गुटखा का व्यापार फल-फूल रहा है बताया जाता है कि थोक व्यापारी का जर्दा युक्त गुटखा का गोदाम सुनसान या फिर वार्ड के बीचो-बीच जगह पर चयन किया गया है कुछ लोगों का भी कहना है कि गोदाम किराना सामग्री के आसपास बनाए गए हैं जहां पर पुलिस को कोई शक भी नहीं होता है व्यापारी रोज सुबह-सुबह गुटका को ठिकाना लगा रहे हैं

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश भर में जर्दा युक्त गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है इसके बावजूद प्रशासन ने इन चीजों की खरीदी बिक्री पर रोक नहीं लगा रहा है स्थानीय प्रशासन द्वारा भी खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने सख्ती नहीं दिखाई जा रही है जिम्मेदारों की अनदेखी से प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू सिगरेट धमधा विकासखंड क्षेत्र में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं इतना ही नहीं स्टॉक में रखे गुटको को थोक व्यापारी ने दोगुना,चौगुना दामों पर बेच रहे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र नंदिनी नगर अहिवारा गिरहोला नंदिनी खुंदनी धमधा पथरिया बोरी धनिया इत्यादि अंचलों में धड़ल्ले से जनता युक्त गुटखा तंबाकू गुड़ाखू की बिक्री की जा रही है बताया जा रहा है कि कालाबाजारी करने बालों दुकानदारों ने बड़ा स्टार्ट कर रखा है दुकानदार जमाखोरी कर चांदी काट रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी अपने मोटरसाइकिल से छोटे-छोटे किराना स्टोर और पान थे ठेलो में खपा रहे हैं वही सुबह-सुबह निजी कार से भी जा जाकर पहुंचा रहे हैं लोगों द्वारा जर्दा गुटखा खाने के आदी होने के कारण इस खरीदी बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है इसके आदि लोग महंगे व दो से 4 गुना दामों पर भी खरीदने के मजबूर हैं आज 5 में मिलने वाला गुटखा 10 से 15 रुपया का मिलता है वही 5 वाला गुटखा 50 में बेचा जाता हैं