चीनी सामानों के बहिष्कार की ली सामुहिक शपथ।।
चीन पिछ्ले कुछ दिनों से लगातार भारत चीन सीमा पर अपने नापाक इरादो को अंजाम देने की नापाक कोशिश कर रहा था। इस बीच लगातार भारतीय सेना के साथ आये दिन झड़पों की खबर आ रही थी। लेकिन बीते दिन चीन ने पूर्व की तरह भारतीय सेना पर धोखे से हमला किया, जिसमे भारत के 20 वीर सपूत मुकाबला करते हुए वीरगती को प्राप्त हुए। इस पर भारतीय सेना ने भी डट कर मुकाबला करते हुए चीनी सेना को मुँहतोड़ जवाब दिया और उनको काफी क्षति पहुँचाई।परंतु इस घटना से सारा भारत चीन की हरकत से स्तब्ध रह गया और शहीदो के लिये दुखी एवं आक्रोशीत हो गया। बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति भिलाई नगर में बॉक्सिंग क्लब सिविक सेन्टर में द्वीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदो के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। वही चीन के खिलाफ नारे लगाकर एवं चीनी सामानो के बहिष्कार का प्रण लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णय, जिसमे सेना को फ़्री हेन्ड छोड़ा गया, का स्वागत किया। बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ललन यादव जी ने कहा की इस वक्त जब चीन ने भारत देश की सम्प्रभुता पर आक्रमण किया है, तब पुरा देश एक जुट होकर हमारे देश की सेना का मनोबल बडाते हुए ये कामना भी करते है की हमारी बहादुर सेना चीनी सेना का नर संहार करेगी और उनको बेदखल कर शहीदो का बदला लेगी।
इस दौरान बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति के सदस्य कारगिल युद्ध 1999 में सम्मिलित रिटायर फौजी श्री रजनीश सिंह जी, रिटायर फौजी विद्यानंद सिंह जी, समिति के संरक्षक श्री राजेंद्रप्रसाद जी पूर्व ओलंपियन एंड अर्जुन अवाड़ी, श्री नरेंद्र बंछोर जी ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष भिलाई स्टील प्लांट एंड सेफी चेयरमैन, सीएसपी योगेंद्र साहू जी,
समिति अध्यक्ष ललन यादव जी, रामप्रसाद भूषाल जी, यशवंत सिंह जी, पूर्ण बहादुर कार्की जी, विनोद सिंह जी, भीम सिंह यादव सुदीप अग्रवाल, विनय विश्वा, संजय गिरी, चंदू बहुगुणा, संजय मुखर्जी, रवि कश्यप, मुकेश साहू, अजय कुमार साहू, धनंजय चतुर्वेदी, विकास सिंह, जितेंद्र पांडेय, रोहित पटेल, प्रशांत त्रिपाठी, अशोक पटेल, के टी राव, प्रमोद सिंह ,जालिम सिंह, हरिंदर यादव,श्रीमती संतोषी, बिन्दर सिंह, महेश साहू, राजेश सिंह, महेश साहू, सुजीत यादव, ललित, सतीश यादव, राजेश फिरंगी, दिनेश गौतम, सुरेश, खुमान, तिरू, दामोदर, ईश्वर, रविंद्र यादव, डी. चिन्ना , डागेशवर बघेल, रितेश सिंह अन्य सदस्य एवं साथी उपस्थित हुए।