19 एकड़ में बने ऑक्सीजोन का हुआ लोकार्पण जिन दुकानों को तोड़ा गया उन्हें बसाएंगे इससे बढ़ी शहर की हरियाली – मुख्यमंत्री

by Umesh Paswan

रायपुर. शहर के बीचों-बीच बने ऑक्सीजोन को अब आधिकारिक रूप से आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन मंत्री मो. अकबर और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के साथ इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 19 एकड़ में फैले ऑक्सीजोन से शहर की हरियाली बढ़ी है। इसे बनातेवक्त दुकानों को तोड़ने का हमने विरोध किया था। दुकानदारों को बसाने का काम हम करेंगे।

यह है ऑक्सीजोन
रायपुर के पंडरी और कलेक्टर दफ्तर के पिछले हिस्से में इसे तैयार किया गया था। यह पूर्व की भाजपा सरकार के वक्त बनाया गया प्रोजेक्ट था। करीब 1 साल से लोगों का यहां आना-जाना था मगर औपचारिक उद्घाटन नहीं हो सका था। रायपुर के पूर्व कलेक्टर और अब भाजपा नेता ओपी चौधरी ने इस कॉन्सेप्ट पर काम किया था। यहां 5 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे हैं। लोग यहां टहल सकते हैं, कसरत कर सकते हैं। फाउंटेन, छोटे वॉटर एरिया भी यहां मौजूद हैं।

Related Posts

Leave a Comment