अपने आका के डर से भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोम कांत वर्मा ने बदला बयान कहा पूर्व विधायक सावलाराम डाहरे जी खंडन करने के लिए गिर गिरा रहे है।

by Umesh Paswan

दुर्ग अहिवारा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोमकांत वर्मा ने अहिवारा उप तहसील शिलालेख में नगर पालिका अध्यक्ष अहिवारा का नाम ना होने पर एवं लोकार्पण कार्यक्रम में जाने वाले भाजपा नेताओं को कहा था कि शिलालेख में नाम नहीं होने के बाद भी कार्यक्रम में उपस्थित देना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराता है इसके बाद भी भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा गुरु पूर्णिमा में संगठन के महामंत्री जिला ,उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर माननीय मंत्री के यहां गुरु पूर्णिमा में चरण वंदन करने पहुंच जाना सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं का अपमान है अतः नैतिकता के नाते नगर पालिका अध्यक्ष जी को संगठन के मंडल अध्यक्ष पद को छोड़ देना चाहिए ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मसम्मान बना रहे

जानते हैं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दबाव में अपना खंडन में क्या कहते हैं क्या लिखते हैं

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे जी के गिर गिराने के बाद एक विज्ञप्ति जारी किया गया जिसमें कहा गया नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवर ताम्रकार जी के खिलाफ मेरे नाम से सोशल मीडिया में कुछ न्यूज़ पोर्टल द्वारा यह चलाया जा रहा है जिसे मेरे द्वारा जारी नहीं किया गया है ।मंडल अध्यक्ष का काम अच्छे हैं यह सब भ्रामक प्रचार विरोधियों की चाल है जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं की छवि को खराब किया जा सके अतः मैं इसका खंडन करता हूं यह भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोम कांत वर्मा का प्रेस विज्ञप्ति बोलता है

Related Posts

Leave a Comment