राज्यसभा समाजवादी नेता सांसद अमर सिंह कि सिंगापुर में निर्धन।

by Umesh Paswan

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार 1 अगस्त 2020 को सिंगापुर में निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उनका वहां छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। अमर सिंह के निधन पर देश भर से उनके चाहने वालों ने शोक जताया है। अमर सिंह का राजनीति के साथ ही उद्योगपतियों और सिनेजगत की हस्तियों से बेहद अच्छे संबंध रहे।

मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले अमर सिंह का मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रितत्व काल में खासा वर्चस्व रहा। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में अमर सिंह को उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल रहा। हलांकि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद अमर सिंह के मुलायम सिंह परिवार से रिश्ते खराब हो गये।

रामपुर संसदीय क्षेत्र में जया प्रदा का चुनाव लड़वाये जाने को लेकर अमर सिंह काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद लोकमंच नाम की राजनैतिक पार्टी भी बनाई थी और बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिये जाने के लिए पदयात्रा भी की थी।

Related Posts

Leave a Comment