भिलाई नगर ब्रेकिंग….. उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई तीन में 28 वर्षीय विवाहिता महिला की आज संध्या मौत हो गई। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। महिला अपने मायके में थी, बुखार आने पर उसका टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने के पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में उत्तर वसुंधरा नगर में सैनिटाईज कराया जा रहा है।