भिलाई-चरोदा:- भिलाई चरोदा के हृदय स्थल जी केबिन मे नागरिक सलाहकार समिति (सियान सदन) परीक्षेत्र में कांग्रेस सेवादल द्वारा देश का 74वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें कांग्रेस सेवादल परिवार के साथ कांग्रेसजनों, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं ग्राम वासियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर ध्वजारोहण का कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री विजय जैन (सभापति, नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा) ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे योजनाओं के बारे में व्याख्या करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा करोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पी लक्ष्मी नरसिम्हा (अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल दुर्ग ग्रामीण) ने की तथा मंच के माध्यम से सभी को संबोधित किया। भाषण के कार्यक्रम की कड़ी में सुजीत बघेल ने शहीदों एवं स्वतंत्र सेनानियों को याद कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बताया तथा अमर जवानों को श्रद्धांजलि भी दिया। कांग्रेस सेवा दल के महामंत्री बलबीर सिंह ने आजादी के पूर्व भारत की दशा का विस्तृत विवरण कर आजादी के पश्चात देश की बदलती तस्वीर के बारे में वर्णन किया। मंच की गरिमा को बढ़ाते हुए विराजमान सर्वश्री सुजीत बघेल, जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण ,मनोज मढ़हरिया ( ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी bhilai-3 चरोदा )प्रकाश लोहाना’ एलबी वर्मा” शीतल यादव ‘प्रकाश दुर्गा ,बाला रेड्डी( जिला समन्वयक कांग्रेस सेवादल) उमेश कुमार ,राकेश सिसोदिया (जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवादल) , वेंकटरमना ,कुमारी ममता सोनी (महिला जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवादल) संदीप साहू जिला अध्यक्ष( यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल) युवराज कश्यप ,जितेंद्र साहू श्रीकांत वर्मा (संयोजक युवा कांग्रेस) संगीत सॉरी ,जाफर बाबू ,पी श्यामल राव ,भैरव सिंह ,राहुल राव, जगन्नाथ राव जगदीश राव, श्रीकांत वर्मा महेंद्र सिंह ,प्रिंस सतीश धुरंधर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश दुर्गा ने किया। अंत में धन्यवाद भाषण कांग्रेस सेवा दल के युवा नेता ललित दुर्गा ने दिया।