भिलाई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। इस मौके पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर अलग अलग ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने ब्लॉक 6 डीपीएस चौक रिसाली में राजीव गांँधी चौक पर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जी याकूब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी कड़ी में सुपेला पहुंचकर तुलसी साहू ने ब्लॉक अध्यक्ष केशव चौबे के साथ गरीबों को भोजन के पैकेट बांटे।
भिलाई शहर जिला काँंग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने इस अवसर पर कहा कि सही मायनों में आधुनिक भारत की परिकल्पणा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। देश को कंप्यूटर मिला तो उसके पीछे राजीव गांधी की सोच ही थी। भले ही देश आज डिजिटल युग में जी रहा है लेकिन इसकी घोषणा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में ही कर दी थी। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते देश के गरीबों के लिए कई हितकारी कार्य किए जो आज भी कायम है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंनें देश के नौजवानों से लेकर गांव के किसानों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।