आज अहिवारा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा थाना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में आज 24 मई को अहिवारा नंदिनी नगर थाना के सामने भारतीय जनता पार्टी, के कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अहिवारा मंडल नंदिनी नगर थाने में धरना प्रदर्शन किया गया

पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सांवलाराम डहरे जी,नगर पालिका अध्यक्ष एवं महामंत्री नटवर ताम्रकार, जिला सहकोषाध्यक्ष चंचल बाफना, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण छतरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, ने धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर धरना दिया एवं थाने में अपनी गिरफ्तारी दी गई