रानी दुर्गावती हम महिलाओं व पुरुषों को साहस और सम्मान देती है उन्हीं के राहो पर चलें : श्रीमती उषा ठाकुर

by Umesh Paswan

आज दुर्ग सिविल लाइंस रानी दुर्गावती चौक में दुर्ग नगर निगम पार्षद व आदिवासी महिला अध्यक्ष श्रीमती उषा ठाकुर द्वारा रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर माल्या अर्पण की । चारों ओर तलवारें और तीर चल रहे थे। सैनिकों का शोर इतना था कि चीखें भी उसमें दब रहीं थीं। ऐसे में सैनिकों के वेश में एक महिला भी युद्ध कर रही थी। पहला तीर आकर महिला के कंधे पर लगा। दूसरा तीर आकर आंख में लगा। इसके बाद भी महिला ने युद्ध करना नहीं छोड़ा अंत में जब सेना हारने लगी तो महिला ने खुद को कटार से मौत के घाट उतार किया। यह महिला कोई साधारण महिला नहीं बल्कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावतीं थीं। पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी । ऐसे रानीदुर्गावती की चर्चा करना लाजिम है।

रानी दुर्गावती केवल वीरांगना ही नहीं थी, बल्कि मां, पत्नी और कुशल प्रशासक भी थी। जिनकी युद्धकला के आगे मुगल भी नतमस्तक थे। रानीदुर्गावती का जन्म बांदा जिले के कालिंजर किले में 5 अक्टूबर 1524 को हुआ था। इस दिन दुर्गा अष्टमी थी, इसलिए उनका नाम दुर्गावती रखा गया। दुर्गावती की शादी गोंडवाना साम्राज्य के राजा संग्राम शाह मडावी के पुत्र दलपत शाह से हुई थी। दोनों परिवारों की जातियां भिन्न थीं फिर भी रानीदुर्गावती के सौंदर्य और पराक्रम के कारण राजा संग्राम शाह ने उन्हें अपनी पुत्रवधु के रूप में अपनाया।

कांग्रेस नेता राम जोशी ने रानी दुर्गावती को चरण स्पर्श किए ।

अकबर के सेनापति आसफ खां ने गोंडवाना साम्राज्य पर हमला कर दिया। जबलपुर के पास नरई नाले के किनारे मोर्चा लगाया गया। रानी पुरूष वेष में खुद मैदान मे कूद पड़ीं। मुगलों के तीन हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए। रानी को भी नुकसान हुआ। अगले दिन 24 जून 1564 को मुगल सेना ने फिर हमला बोला। अपना पक्ष कमजोर होते देख रानी ने पुत्र को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। इसी दौरान उनके शरीर में तीर चुभने लगे। आंख में तीर लग गया। अंत समय आता देख रानी ने अपने वजीर आधार सिंह से आग्रह किया कि वह उनकी गर्दन काट दे। आधार सिंह ने इस पर असमर्थता प्रकट कर दी। रानी ने खुद कटार निकाली और अपने सीने में घोंप ली। इस तरह रानी दुर्गावती वीरगति को प्राप्त हुईं

Related Posts

Leave a Comment