भिलाई-3 (24 अगस्त):- कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा के नेतृत्व में आज भिलाई-3 स्थित गैलेक्सी चौक में शहीद शिवराम राजगुरु की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में पुरैना पार्षद भैरव सिंह सोनवानी जी की गरिमामय उपस्थिति रही। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष पी लक्ष्मीनारसिम्हा एवं मुख्य अतिथि श्री भैरव सिंह सोनवानी द्वारा स्वर्गीय राजगुरु जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष महोदय ने शिवराम राजगुरु जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहां की राजगुरु का सेवादल परिवार से अनूठा संबंध था। हमारा सौभाग्य है कि वह सेवादल के सिपाही थे। हम सब को उनके नक्शे कदम पर चल कर उनके द्वारा देखा गया स्वप्न भारत का निर्माण करना होगा। कार्यक्रम का संचालन चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बाला रेड्डी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष सरिता जंगम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी. लक्ष्मी नरसिम्हा, जिला महिला अध्यक्ष ममता सोनी, भैरव सिंह सोनवानी, संदीप कुमार साहू, जिला महामंत्री बलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, जफर बाबू, विष्णु कुमार बंजारे मन्नू कुमार सोनी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।