राष्ट्रीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान एवं प्रदेश के निर्देशानुसार पिछडावर्ग मोर्चा जिला दुर्ग कार्यसमिति की बैठक आज सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि, ड्रा खिलावन साहू ,पूर्व विधायक शक्ति विधानसभा,-पिछडावर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी, साँवला राम डाहरे जी पूर्व विधायक अहिवारा, प्रदेश। उपाध्यक्ष खिलावन साहु ,राजेश ताम्रकार जी कार्यसमिति सदस्य
प्रदेश उपाध्यक्ष पिछडावर्ग मोर्चा,श्रीमती उषा टावरी जी प्रदेश मंत्री,मोहन देवांगन जी जिला प्रभारी,श्रीमती चन्द्रिका चंद्राकर पूर्व महापौर दुर्ग ,पिछडावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर साहू की उपस्थिति में पार्टी के प्रेरणास्रोत दीनदयाल उपाध्याय जी, व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर फूलमाला माल्यार्पित ,कर दिप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। ततपश्चात जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री वर्मा द्वारा संगठन गीत वाचन किया गया ।
पिछडावर्ग मोर्चा जिला दुर्ग कार्यसमिति की बैठक में आये हुए सभी अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य के माध्यम से क्रमशः कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उद्द्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम
पूर्व विधायक शक्ति -श्री खिलावन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहमुंखी विकास हो रहा है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश व जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है।
जो कांग्रेस न कर सकी मोदी सरकार ने किया।
पूर्व विधायक साँवला राम डाहरे
ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश में कांग्रेस की सरकार 5 दशकों से भी अधिक समय तक रही। मगर ओबीसी वर्ग के लोगों के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए उन्हें धोखा दिया गया। जब केंद्र में मोदी सरकार आई तो आरक्षण को गंभीरता से लेकर उससे जुड़ी नीतियों को सही तरीके से लागू करवाया। आज केंद्र में 37 ओबीसी मंत्री शामिल हैं। देश की 20 जातियों के लोगों को जो कि सभी राज्यों से हैं उन्हें मौका दिया गया। मोदी सरकार ने केंद्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है।
मोहन देवांगन जिला प्रभारी ने अपने संक्षिप्त व्यक्तय में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा पिछडे वर्ग समुदाय के हित में लिऐ निर्णय व केन्द्र सरकार के कार्य व विकाश की गाथा अंतिम घर व अंतिम व्यक्ति तक ले जाऐंगे ऐसे संकल्पो के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष किशोर साहू ने सफल आयोजन पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी मंडलो में सेवाकार्य करने ,कहा, व मंडल स्तर पर आयोजन करने दिशानिर्देश दिये। मंच संचालन महामंत्रीद्वय अजय चंद्राकर, मुकेश सोनकर ने किया दोनों महामंत्री ने पूरे कार्यकर्ताओं का जोश उत्साह किया।
आभार व्यक्त गुलाब साहू ने पदाधिकारियों को धन्यवाद ,ज्ञापित करते हुए समापन पश्चात सभी का आभार व्यक्त किया, गुलाब साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यसमिति बैठक में जिलापदधिकारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्रीमती गायत्री वर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती आशा यादव उपाध्यक्ष , श्री खेंमू देवांगन उपाध्यक्ष, श्री फेरहा राम धीवर उपाध्यक्ष ,श्री अजय चंद्राकर महामंत्री, श्री मुकेश सोनकर महामंत्री, श्री गुलाब साहू कोषाध्यक्ष,श्री राजू लाल देशमुख मंत्री, श्री ओकार देवांगन मंत्री,श्री शिव कुमार पाल मंत्री ,श्री रामाधार साहू मंत्री ,श्री कैलाश प्रजापति कार्यालय प्रभारी ,श्री अनिल साहू मीडिया प्रभारी, श्री वासु वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी , श्री मनोज यादव मंडल अध्यक्ष कसारीडीह ,श्री रोहित साहू मंडल अध्यक्ष सिकोला भाटामंडल, श्री कन्हैया (पिंटू ) चंद्राकर चंडी शितला मंडल, अध्यक्ष श्री चंदू देवांगन अध्यक्ष उतई मंडल, श्री टेकराम सिन्हा अध्यक्ष जेवरा सिरसा मंडल, श्री विजय सेन अध्यक्ष बोरी लिटिया मंडल, श्री लीलाधर वर्मा अध्यक्ष धमधा मंडल ,श्री महेंद्र यदु अध्यक्ष अंजोरा मंडल, श्री घनश्याम कौशिक अध्यक्ष उत्तर पाटन मंडल,श्री दिलीप साहू अध्यक्ष मध्य पाटन मंडल, श्री संजय चंद्राकर अध्यक्ष दक्षिण पाटन मंडल सहित
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बहुतायत संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।