भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम मंडल की परिचयात्मक बैठक व् सम्मान समारोह कातुलबोर्ड भिलाई, स्थित प्रज्ञा होटल में आयोजित किया गया!! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष श्री द्वारिका चंद्रवंशी जी, उपाध्यक्ष श्री सुनील भारती जी, जिला मंत्री श्री अनंत राम, पश्चिम मंडल प्रभारी श्रीमति शशि एवं श्री पी राज श्री रवि कश्यप आदि उपस्थित थे!! कार्यक्रम की शुरुवात पारम्परिक रूप से सभी अतिथियों के स्वागत से किया गया!! मंडल अध्यक्ष श्री बेनु नाग द्वारा प्रस्तावना व् स्वागत भाषण दिया गया, ततपश्चात स्वागत गीत व् बाबा साहेब व् भारत माता जी के चित्र में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों से उधबोधन दिया गया! कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गणो को गमछा व् पुष्प माला से सम्मानित किया गया! इस कार्यक्रम में जॉन विक्टर, संदीप नायक, मोहित, राजेश हियाल, शर्मीला, राजकुमारी, जमुना, शांति, श्रीकांत, देव, प्रशांत, नीलांचल, भीष्मा, सूरज, पीयूष, मुकुंद, नकुल नाग, अनोज नाग, रसम नाग, गीता नाग, इंदिरा, प्रदीप नाग, अरदली नायक व् समस्त मोर्चा कार्यकारिणी आदि उपस्थित रहे!! कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री बेनु नाग द्वारा किया गया!!