भाजपा मंडल गरियाबंद कार्यसमिति का कामकाजी बैठक हुआ संपन्न

by Umesh Paswan


सोमवार को गरियाबंद स्थित सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में भाजपा मंडल गरियाबंद कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में श्री राजेश साहू जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री अनिल चंद्राकर जिला महामंत्री, मंडल प्रभारी प्रीतम सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार श्री सुरेन्द्र सोनटेके मंडल अध्यक्ष गरियाबंद द्वारा मंडल संगठन विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों का विस्तार से चर्चा कर सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों का परिचात्मक परिचय कराया।
बैठक को जिलाध्यक्ष श्री राजेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सजग रहकर सक्रियता के साथ संगठन के कार्य में लगे ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने वादाखिलाफी कर लगातार प्रदेश की जनता के साथ निरंतर छलावा कर रही है। जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है तब से चोरी,डकैती,लूट,हत्या व हिंसा की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी है और हमारा छत्तीसगढ़ मानो अपराध का गढ़ बन चुका है। मंडल के प्रभारी प्रीतम सिन्हा ने मंडल के समस्त जिम्मेदार पदाधिकारियों का संगठनात्मक कार्ययोजना, गतिविधियों का समीक्षा कर संगठन के कार्यक्रम में लगने की अपील किया। मंडल के बैठक में प्रमुख रूप से श्री राजेश साहू जिलाध्यक्ष भाजपा, अनिल चंद्राकर जिला महामंत्री, प्रीतम सिन्हा मंडल प्रभारी, सुरेन्द्र सोनटेके मंडल अध्यक्ष,रिखी यादव पूर्व जिला महांमत्री, श्रीमती मिलेश्वरी साहू जिला मंत्री, चिरंजीव देवांगन जिला मंत्री,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनूप भोषले, श्री विनोद यादव,श्रीमती रेणुका साहू , श्रीमती बिंदू सिन्हा जिला महामंत्री महिला मोर्चा, श्रीमती तनु साहू मंडल मंत्री, श्रीमती लालिमा ठाकुर जनपद अध्यक्ष गरियाबंद, पारस ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, असीफ मेमन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री चंपेश्वर गिरी गोश्वामी जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, राधेश्याम सोनवानी जिला मिडिया प्रभारी , रितेश यादव जिला सह मिडिया प्रभारी, कुलदीप खरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, परस देवांगन जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कमल यादव मंडल उपाध्यक्ष, नेहरू साहू, प्रकाश यादव मंडल मंत्री, प्रवीण यादव जनपद उपाध्यक्ष,युगल समदरिया जिला महामंत्री भाजयुमो, हेमंत तिरपुरे जिला महामंत्री अजा मोर्चा, श्रीमती गुलेश्वरी टींकू ठाकुर पार्षद नगरपालिका, सीमा जांगड़े जिला मंत्री अजा मोर्चा ,श्रीमती सुनिता झरिया मंडल महामंत्री महिला मोर्चा , वंशगोपाल सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो, प्रहलाद ठाकुर ,किशोर यदु अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, सलीम खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, आंनद ठाकुर अध्यक्ष भाजयुमो, लालसिग दीवान, ढालचंद, राज डे,देवशरण यादव, नंद कुमार सिन्हा, दीपेश दीवान,
एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा और आभार धनन्जय नेताम महामंत्री द्वारा किया गया।

Related Posts

Leave a Comment