नई दिल्ली! (न्यूज़ एजेंसी ) कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने श्री दिनेश पाटिल को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का सदस्य नियुक्त किया हैं। यह जानकारी आईसीएआर सचिव श्री संजय गर्ग ने दी। उन्होंने
बताया कि कृषि मंत्री और आईसीएआर के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अनुशंसा आदेश पर श्री दिनेश पाटिल की नियुक्ति की गई हैं। विदित हो मृदुभाषी, स्नेही श्री पाटिल को कृषि क्षेत्र का वृहद अनुभव हैं। वह खेती में नवोन्मेष व जैविक तरीको से मृदा संरक्षण और फसल उत्पादन पर लंबे समय से कार्य कर रहें है। उनके अनुभवों का हजारों किसानों ने लाभ उठाया हैं। श्री पाटिल मानते हैं कि जैविक खेती में ही कृषि व किसानों की उन्नति निहित हैं। वह गौ संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए कहते है गो पालन करके किसान भाई समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। श्री पाटिल के
आइसीएआर सदस्य मनोनीत होने से नवोन्मेषी कृषि में उनके अनुभव और सुझावों का लाभ देशभर के किसानो को मिलेगा।
इस नियुक्ति पर छग व मप्र के कृषि आदान विक्रेताऔर किसान संगठनो ने श्री पाटिल को बधाई दी हैं।