भिलाई-चरौदा शहर के नए मेयर कांग्रेस के निर्मल कोसरे चुने गए हैं। वहीं कृष्णा चंद्राकर सभापति चुने गए हैं।

by Umesh Paswan

भिलाई-चरौदा शहर के नए मेयर कांग्रेस के निर्मल कोसरे चुने गए हैं। वहीं कृष्णा चंद्राकर सभापति चुने गए हैं। दोनों को 24 और BJP उम्मीदवार को महज 16 वोट ही मिले हैं। 5 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया है। जबकि एक निर्दलीय का वोट भाजपा के खाते में गया है। फिलहाल सभापति और अपील समिति के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले सभी 40 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया गया। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को 19 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के खाते में 15 सीटें गई थीं। इसके साथ ही 6 निर्दलीयों ने भी जीत दर्ज की थी। बहुमत नहीं होने के बावजूद BJP ने नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी बना दिया। वहीं चंद्र प्रकाश पांडे को सभापति के लिए प्रत्याशी बनाया है

दुर्ग जिले के भिलाई नगर चरोदा नगर निगम के लिए पार्षदों का शपथ ग्रहण हो चुका है। कांग्रेस और बीजेपी सहित छह निर्दलीय पार्षदों को जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पार्षदों ने 5-5 की संख्या में शपथ ली है।

Related Posts

Leave a Comment