अहिवारा में भाजपा का प्रत्याशी कोई भी बने, हमारा लक्ष्य केवल जीत है -रविशंकर सिंह

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी विधायक कार्यक्रम के तहत अहिवारा विधानसभा के सात दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बिहार कि विधायक श्रीमती कविता देवी के प्रवास अहिवारा विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा प्रमुख एवं अहिवारा विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी कि उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुई। प्रवास कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सुनिश्चित समयबद्ध कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बिहार के विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी विधायक श्रीमती कविता देवी ने कहा कि इस पार्टी की बुनियाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं जिनकी बदौलत पार्टी आज स्थापित है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम त्याग समर्पण के कारण आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आप सभी आपसी प्रतिस्पर्धा को छोड़कर पार्टी के लिए 90 दिनों का समय पूर्ण रूप से दें, प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की गूंज पूरे देश में फैली हुई है भारतीय जनता पार्टी जीत की दिशा में अग्रसर है कार्यकर्ता अपना पूरा समय पार्टी के लिए देंगे तो निश्चित रूप से पार्टी फिर से अपना परचम छत्तीसगढ़ में लहराएगी।