Site icon UBC24 News

शिक्षण सप्ताह तीसरा दिवस , खेल दिवस का आयोजन प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला पेंड्रीतराई में आयोजन

           आज दिनांक 24–07–2024 को शासकीय प्राथमिक शाला एवम् पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में शिक्षण सप्ताह के तीसरा दिवस ,खेल दिवस का आयोजन हुआ।NEP 2020 में खेलो को विशेष स्थान दिया गया,NEP 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने पर सभी शालाओं में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने खेलो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा खेलो का सभी के जीवन में बहुत अधिक महत्व है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है,आज के युग में हर कोई फिट रहना चाहता है, फिट रहने के लिए योग  एवम् खेल से बढ़कर कोई चीज नही है।
      शिक्षा सप्ताह का तीसरा दिवस स्थानीय खेलो को समर्पित है आज इस दिन को उत्सव के रूप में आयोजित किया गया जिसमे बच्चे आनंद पूर्वक भाग लिए।स्थानीय खेलो में बच्चे बहुत रुचि लिए जिसमे फुगड़ी, खो खो,कबड्डी, गेड़ी दौड़,जलेबी दौड़,कंचे का खेल,भौरा की गतिविधियां कराई गई।शाला में खेलगड़िहा सामग्री का उपयोग करते हुएं कैरम,क्रिकेट, पिजल,पिट्ठूल,फुटबाल,रिंग से गतिविधि कराई गई।इस दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया,समुदाय से स्थानीय खेल खिलौने एकत्रित करनें प्रेरित किया गया।

खेल भावना ,टीम भावना ,देश प्रेम,नैतिक मूल्यों के विकास के लिए कार्य किया गया।इस अवसर पर,प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की,प्रभारी प्रधान पाठक संतोष कुमार पात्रे, शिक्षक षडानंद देशलहरे,मिथलेश जायसवाल,चंद्रकांत सीएसी सूर्यकांत हरदेल, समस्त छात्र और पालक की उपस्थिति रही।इस प्रकार शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस खेल दिवस का सफलता पूर्वक समापन हुआ।

Exit mobile version