अमित गुप्ता बालोद :- डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत कामता में हुई 15 वे वित्त के लाखो रुपये के हेराफेरी सामने निकल कर आ रही है। जहाँ कैश बुक में बिना विवरण डाले लाखो रुपये की राशि का आहरण का मामला बताया जा रहा है। मामला तब प्रकाश में आया जब पंचायत  की कैश बुक की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से चेक की गई। ग्राम पंचायत कामत की कैश बुक में लाखो रुपये के पेमेंट दिखाई दे रहे है। परंतु इन का विवरण यहा नही है। अब सवाल यह उठता है कि पंचायत ने ऐसा कैसे और किस चीज़ का पेमेंट किया है जिसे दर्शया नही जा सकता l ग्राम पंचायत कामत की हर महीने की केशबूक में कई लाखो के पेमेंट है। परंतु यह पेमेंट क्यों हुआ है इस का विवरण नही है जिस के चलते ग्रामीणों में जानकारी का अभाव है आप को बताए की अक्टूबर 2023 में 12 हज़ार रूपयो का पेमेंट है। वही नवंबर 2023 में 1 लाख 98 हज़ार का ,ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार जमकर हो रहे है। जिस के चलते यह जानकारी नही दर्शाई जा रही है। अब सवाल यह उठता है की इस की जांच कब होगी और भ्रष्टाचार करने वालों पर कारवाई कब होगी। उक्त पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेणुका शिवस्तव ने इसे जांच का विषय बताया व जांच कराने की बात कही।