दूर्ग ग्रामीण विधानसभा। नगर पंचायत उतई के 15 पार्षद पद का चुनाव सात माह बाद दिसम्बर मे होगा।इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हो सकता है।इस बार अध्यक्ष पद सामान्य होने की बड़ी सम्भावना जताई जा रही है।जिसको लेकर राजनितिक गतिविधिया लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद तेज होने की सम्भवना है। वर्तमान में नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष के रूप में डिकेन्द्र हिरवानी,उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा सहित यहां पर कांग्रेस का बहुमत है।सूत्र बताते है की दो माह पहले पार्षद पद हेतू आरक्षण होगा।उसके बाद विभिन्न वार्डो में काँग्रेस व भाजपा सहित निर्दलीय नेता अपनी अपनी तैयारी सुरु कर देंगे। दूर्ग ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत से नगर पंचायत उतई में अभी तक अध्यक्ष के रूप मे श्रीमतीं सुनीता शर्मा, जीवन लाल साहु, श्रीमती गौरी चन्द्राकर पद पर काबिज थे। वर्तमान में डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष है।अगर इस बार नगर पंचायत उतई का अध्यक्ष पद सामान्य हुआ तो भारी घमासान की सम्भावना जताई जा रही है।साथ ही 15 वार्डो मे पार्षद पद हेतु भाजपा व काँग्रेस के नेता तेयारी मे जुट जायेगे