ubc24.news

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ट्रांसजेंडर वर्ग की समस्याएं, जल्द होगा इन समस्याओं का निराकरण

आज छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के रायपुर स्थित निवास में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोग पहुंचे थे I इन्होंने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें कई सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाए I सरकार भर्तीयों में भी इस वर्ग का ध्यान रखा जाए I

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने दिया आश्वासन
ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कहा कि उन्हें भी महतारी वंदन योजना की तरह सहायता धनराशि का लाभ मिलना चाहिए I साथ ही उनहोंने कई सरकारी भर्तियों पर इन्हें शामिल करने की मांग की है I इस पर मंत्री ने कहा कि वे जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखेंगी और जल्द से जल्द इनके समस्याओं का निराकरण विष्णु के सुशासन में होगा I

Exit mobile version