अमित गुप्ता बालोद :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में 03 व्यक्तियों के मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बालोद जिले के सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री साय ने यात्री बस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल यात्रियों के समुचित ईलाज एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। श्री साय ने बस हादसे में सभी तीनों मृतकों के मरीजों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।