Site icon UBC24 News

संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

गाँव के सेवा समिति ने महिलाओं को बांटे साड़ी

संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना को लेकर हलषष्ठी व्रत शनिवार को ग्राम नारधा सहित जिले भर में मनाया गया। लक्ष्मी पारा नारधा की व्रती महिलाओं ने धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा बांटी गई एक ही प्रकार की साड़ी पहनकर पूजा अर्चना की। सगरी में जल अर्पित कर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की। तत्पश्चात पसहर चावल का सेवन कर उपवास तोड़ा। हलषष्ठी पर्व प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। पूजा पाठ की तैयारी को लेकर महिलाएं सुबह से ही जुटी रही। बच्चों की सुख समृद्ध तथा दीर्घायु की कामना को लेकर माताओं ने व्रत रखी। हलषष्ठी के दिन को भगवान बलराम के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संतानधारी महिलाओं ने व्रत रखा और घरों के अलावा मंदिरों में भी पूजा पाठ का दौर सुबह से शाम तक चलता रहा। व्रती महिलाओं ने दुर्गा मंच के सामने सगरी निर्माण किया। जिसमें नदी पर्वत की आकृति भी अंकित थी। मिट्टी के खिलौने भी बनाए गए। कमरछठ के इस पावन पर्व पर संतान की लंबी आयु के लिए भगवान सेवा माता पार्वती की पूजा अर्चना की गई।

Exit mobile version