अहिवारा। अहिवारा नगर के बानबरद स्थित वार्ड क्रमांक 12 मंगल भवन में अहिवारा विधानसभा स्तरीय संगठन महापर्व भाजपा का सदस्यता अभियान अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोसेवाड़ा एवं अहिवारा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार एवं अहिवारा विधानसभा के चारो मंडलों के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता समीक्षा बैठक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा आप उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से हमारी शक्ति और बढ़ेगी। इस सदस्यता महापर्व अभियान में अधिक से अधिक सदस्यता बनाएं ।

अहिवारा बाफना पेट्रोल पंप के पास उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया एवं बाफना पेट्रोल पंप लाभचंद बाफना जी के द्वारा जलपान स्वागत उपरांत मंगल भवन में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया। स्वागत सत्कार के कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा जी को लड्डूओ से तौला गया।
उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा जी ने अहिवारा विधानसभा स्तरीय संगठन महापर्व भाजपा का सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जन लोक कल्याणकारी क्रियान्वित योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियो से जनता जनार्दन को अवगत कराते हुए जनता जनार्दन से भाजपा के सदस्यता अभियान में जुड़ने को कहा।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अहिवारा विधानसभा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोसेवाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सामलाराम डाहरे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र यादव दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, अहिवारा विधानसभा संयोजक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, अहिवारा मंडल अध्यक्ष नलीमन साहू, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, भिलाई तीन चरोदा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, जामुल मंडल अध्यक्ष जुगेश्वर सोनी, अहिवारा नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना वार्ड पार्षद शिबू अग्रवाल, अनुज साहू, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपकार चंद्राकर प्रेमलाल साहू, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद ताम्रकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर, खदान मजदूर संघ केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा, श्रीमती मीना गिरी, श्रीमती कीर्ति नायक, खेमराज बाकरे, सुधाकर बारले, अग्रलाल जोशी, कृष्णकांत खेलवार,सहित सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






