छत्तीसगढ़

मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद




दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत करेंगे। दीपिका-रणवीर ने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन दुनिया को नाम जरूर बता दिया है। दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका का पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर है और इन दिनों वह काम से दूर हैं। वह पब्लिक में भी कम ही नजर आती हैं। लेकिन अब मां बनने के बाद दीपिका पहली बार रैंप पर नजर आईं।

चर्चा में दीपिका पादुकोण का लुक

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैंप वॉक किया। सब्यसाची की 25वीं सालगिरह पर दीपिका ने मशहूर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं दीपिका के लुक को देखने के बाद फैंस उनकी तुलना बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से कर रहे हैं।







Previous articleमहाकुंभ 2025: सुरेश रैना और परिवार ने प्रयागराज में संगम स्नान कर आशीर्वाद लिया


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker