छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन




रायपुर /मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले गांधी जी के जीवन मूल्य एवं आदर्श सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।







Previous articleIND vs ENG 3rd T20: भारत की हार, क्या चौथे मैच में होगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव?


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker