छत्तीसगढ़

सिम्फनी लिमिटेड ने स्वस्थ बालों और त्वचा के लिए हेयर फॉल कंट्रोल गीजर रेंज लॉन्च करनेके के साथ वॉटर हीटिंग सॉल्यूशन क्षेत्र में प्रवेश किया

सिम्फनी लिमिटेड ने स्वस्थ बालों और त्वचा के लिए हेयर फॉल कंट्रोल गीजर रेंज लॉन्च करनेके के साथ वॉटर हीटिंग सॉल्यूशन क्षेत्र में प्रवेश किय

 

 

इनोवेटिव 9-परत फिल्ट्रेशन कठोर पानी को नरम कर बालों का झड़ना व त्वचा की जलन को कम करती है

 

अहमदाबाद: – सिम्फनी लिमिटेड ने वॉटर हीटिंग सॉल्यूशन क्षेत्र में प्रवेश किया है। कंपनी ने 9-लेयर पुरोपॉड टेक्नोलॉजी के साथ वॉटर हीटर की एक श्रृंखला लॉन्च की है जो कठोर पानी को नरम पानी में परिवर्तित करने के साथ हानिकारक रसायनों एवं असुद्धिओ को फ़िल्टर करती है, जो बालों के झड़ने के मुख्य कारणों में से एक है।

कंपनी ने वॉटर हीटर सेगमेंट में 3 मॉडल – 9 एसकेयू – सिम्फनी स्पा, सिम्फनी सौना और सिम्फनी सोल 10-लीटर, 15-लीटर और 25-लीटर क्षमता में लॉन्च किए हैं। फाइव स्टार रेटेड वॉटर हीटर की रेंज सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक, हेवी-ड्यूटी हीटिंग तत्व, बेहतर स्थायित्व के लिए टाइटेनियम प्रो कोटिंग, लंबी उम्र के लिए मैग्नीशियम रॉड और व्यापक सुरक्षा सुविधाओं के साथ आती है।

इसके अतिरिक्त, कंपनी ने अपनी सिम्फनी स्पा रेंज में स्मार्टबाथ तकनीक पेश की है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित भारत का पहला वॉटर हीटर है। इसकी टेक्नोलॉजी एक स्प्लैश-प्रूफ कंट्रोलर से बनाई गई है जो उपभोक्ताओं को अपने गीजर को शॉवर क्षेत्र के साथ-साथ दूर से भी आसानी से संचालित करने की सहुलियत देती है, जिससे उपयोग में आसानी और अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कंट्रोलर में टाइम और टेंपरेचर कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल, चाइल्ड सेफ मोड इत्यादि सहित स्मार्ट सुविधाएं भी शामिल हैं।

इस संबंध में सिम्फनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अचल बकेरी ने कहा कि “सिम्फनी में, हम कल के बारे में सोचते हैं। हमारी इस सोच से प्रेरित होकर, हमने ग्राहकों के सुझाओ को एकत्र करने के बाद इस अद्वितीय गीजर रेंज को को विकसित किया है। यह गीजर स्नान करते समय भी बालों और त्वचा पर कठोर पानी के प्रभाव के साथ-साथ एडवांस्ड फिल्ट्रेशन और एआई-सक्षम, स्प्लैश-प्रूफ वायरलेस के साथ कंट्रोलर सहज संचालन सुनिश्चित करते हैं। यह गीजर प्रत्येक स्नान को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और अधिक शानदार बनाते हैं।”

कंपनी ने अपनी वॉटर हीटर रेंज को ई-कॉमर्स और डी2सी प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया है। यह उत्पाद चुनिंदा राज्यों में मोर्डर्न रिटेल पर भी उपलब्ध है और कंपनी की शीघ्र ही राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना है।

 

सिनेमा, सोशल मीडिया अभियान और आउटडोर विज्ञापन सहित विभिन्न विपणन प्रयास, इन इन्नोवेटिव स्टोरेज वॉटर हीटरों के लिए मांग के साथ महत्वपूर्ण चर्चा को बढ़ा रहे हैं। कंपनी ने कठोर पानी के कारण होने वाले बालों के झड़ने पर एक विज्ञापन अभियान और टीवी विज्ञापन केंपेन भी लॉन्च किया है, जिसमें स्वास्थ्य, सुरक्षा और आराम को कवर करने वाले हीटर रेंज के लाभों पर प्रकाश डाला गया है। अभियान स्वास्थ्य पहलुओं पर प्रकाश डालने के साथ क्लोरीन और कठोर पानी के दुष्प्रभावों को संबोधित करता है, जो त्वचा में जलन पैदा करते हैं और बालों के झड़ने और बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों में से हैं।

 

सिम्फनी लिमिटेड के ग्रुप सीईओ, अमित कुमार, ने कहा कि “भारत में बढ़ता मध्यम वर्ग आधुनिक विलासिता चाहता है और हम सिम्फनी स्पा गीजर पेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह लॉन्च उपभोक्ता-केंद्रित समाधानों के साथ हमारी तकनीकी विशेषज्ञता को दर्शाता है। वहीं बालों और त्वचा की देखभाल के साथ आराम प्रदान करने के लिए हमारी इनोवेशन विरासत का विस्तार करता है।”

 

1988 में स्थापित, सिम्फनी लिमिटेड 60 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ अग्रणी भारतीय बहु-राष्ट्रीय एयर-कूलिंग कंपनी है। कंपनी के पास घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक स्थानों के लिए शीतलन आवश्यकताओं को पूरा करने वाली एक विस्तृत उत्पाद श्रृंखला है। भारत के अहमदाबाद में कंपनी का मुख्यालय है और कंपनी जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हरित प्रौद्योगिकी विकसित करने के एयर-कूलिंग उद्योग के प्रयासों का नेतृत्व करती है। अनुसंधान एवं विकास और नवाचार में उच्च स्थान पर मौजूद कंपनी के पास 225 से अधिक ट्रेडमार्क, 75 से अधिक पंजीकृत डिज़ाइन, 15 से अधिक कॉपीराइट और 300 से अधिक पेटेंट हैं,जो दुनिया भर में सर्वाधिक हैं। सिम्फनी के वैश्विक ग्राहकों में वॉलमार्ट, जीई, फोर्ड, जीएम, सिनेपोलिस, टाटा, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, नेस्ले, एबीबी, डीएचएल, एलएंडटी, कोका कोला, एचपी, होंडा आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker