छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, दुर्ग में 77.68 फीसदी वोटिंग




छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं में भारी जोश दिखा। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वोट डाला। दुर्ग में दूसरे चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का सिलसिला जारी है। मतदाताओं में भारी उत्साह है। बुजुर्ग महिला में उत्साह नजर आई है। बुजुर्ग मतदाता जिन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही है। पूरे परिसर में 3 मतदान केंद्र होने के बाद भी एक भी व्हीलचेयर नहीं रखा गया है। जिसके चलते बुजुर्ग मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे ही एक बुजुर्ग महिला तीजा बाई कवर 85 साल अपने बेटे कुशल सिंह के साथ ऑटो में सवार होकर बचरवार हाई स्कूल परिसर मतदान केंद्र क्रमांक 17 पहुंचे। वहां पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रवि त्रिपाठी ने बुजुर्ग महिला तीजा बाई को अपने हाथों से गोदी में उठाकर मतदान केंद्र के अंदर लेजाकर मतदान कराया जिसके बाद महिला को उसके बेटे में ने वापस मतदान के बाद महिला को ऑटो में वापस लेकर घर गए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन के कुरूदडीह पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने सपरिवार मतदान किया। दुर्ग के पाटन ब्लाक में 108 ग्राम पंचायत में 108 सरपंच,1699 पंच,25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए किया जा रहा है मतदान। 294 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा मतदान।







Previous articleनया दुकान एवं स्थापना अधिनियम : आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा
Next articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker