छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का “सड़क सुरक्षा माह” कार्यक्रम: पत्रकारों को हेलमेट वितरण

पुलिस और पत्रकारों का एकसाथ साथ खड़े होने का संदेश

       दुर्ग। दुर्ग जिले के छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत, जिला दुर्ग के स्थानीय वाणी होटल के सभागार में पत्रकारों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पत्रकारों को संबोधित किया और उनकी सहभागिता की सराहना की।

       प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने की, और विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अनुराग झा तथा यातायात उप जिला पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर, वरिष्ठ समाज सेवी हरि ओम सोनी, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस, दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू, दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष दिनेश पुरवार और दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू आदि भी मौजूद थे।

       जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने भी पत्रकारों को संबोधित किया और इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह कहा कि इस साझेदारी से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे।

       आयोजन के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को यातायात नियमों का महत्व बताया और हेलमेट वितरित किए। इस मौके पर दुर्ग यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर ने पत्रकारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।

       इस कार्यक्रम के माध्यम से, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने में मददगार साबित हुआ।

       इस अवसर पर विद्याभूषण, घनश्याम गजपाल, आशीष तिवारी, अभिषेक सवाल, कुंवर सिंह चौहान,मनोज देवांगन, कुमारी ऐश्वर्या नवरात्रे, कुमारी हेमलता निषाद, वैभव चंद्राकर, रवि सेन, दिलीप साहू, अश्वनी जांगड़े, राजेंद्र साहू, खेमन लाल देवांगन, प्रशांत राजपूत, नरेश विश्वकर्मा, अकलेश कोरी, रंजीत प्रसाद सिंह, संजय कुमार साहू, पवन साहू, कुमारी रितु नामदेव, लोकेश्वर सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, शमशेर खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker