छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण मजदूर योजना का किया शुभारंभ




जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के उत्थान के लिए शुरू की जा रही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ आज 20 जनवरी 2025 को वर्चुअल माध्यम से किया गया। आज जिला पंचायत सभाकक्ष में वर्चुअल जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित अधिकारी, कर्मचारी और योजना से लाभान्वित हितग्राही मौजूद रहे। इस योजना के अंतर्गत भूमिहीन मजदूर को वार्षिक 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूरों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। आप सभी शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ उठाए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।







Previous articleमेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिको का है महत्वपूर्ण योगदानः मंत्री रामविचार नेताम


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker