अम्बिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा

बलरामपुर: राजपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, रात के अंधेरे में विशालकाय पेड़ काटने से घंटों गुल रही बिजली

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर उप संभाग में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि राजपुर के सहायक अभियंता (A.E.) की लापरवाही के चलते राजपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

दिवाली के नाम पर मेंटेनेंस का हवाला देकर बिजली विभाग द्वारा रात के अंधेरे में एक विशालकाय पेड़ को कटवाया गया।

https://youtube.com/shorts/Xizm_TOXB3c?si=1OyTN7DoXTjTH1W9

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रेन की मदद से रात के वक्त पेड़ को सीधे बिजली लाइन पर ही गिरा दिया गया, जिससे 4 H-Beam क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली के पोल व लाइन को भारी नुकसान पहुंचा।

जनता और स्थानीय लोगों के गंभीर सवाल:

 *ठेकेदार को फायदा पहुँचाने की साजिश?* स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्या यह सब किसी ठेकेदार को फायदा पहुँचाने के लिए किया गया, ताकि लाइन टूटने के बाद मरम्मत के नाम पर ठेकेदार से कार्य करवाया जा सके?

 *दिन में क्यों नहीं काटा गया पेड़?* जब सड़क शिफ्टिंग (Road Shifting) का कार्य पहले से चल रहा था और भविष्य में विद्युत लाइन डिस्मेंटल की जानी थी, तो उसी दौरान कायदे से पेड़ काटा जा सकता था। फिर रात के अंधेरे में जोखिम उठाकर पेड़ काटने की क्या जल्दी थी?

घंटों बिजली गायब रहने से लोग परेशान:

इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, इस लापरवाही की वजह से 24 अक्टूबर को दोपहर से लेकर रात के 2 बजे तक बिजली गुल रही, और इसके बाद 25 अक्टूबर को भी दोपहर 1 बजे से बिजली का प्रवाह पूरी तरह बंद रहा, जिससे त्योहारी सीजन में लोगों को अंधेरे  का सामना करना पड़ा।

नागरिकों की सख्त मांग:

क्षेत्रवासियों और नागवासियों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि:

1. ऐसे अयोग्य और लापरवाह सहायक अभियंता को तुरंत मैदानी कार्य (Field Duty) से हटाकर कार्यालय में अटैच किया जाए, क्योंकि वे फील्ड में काम करने में सक्षम नहीं हैं।

2. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनी रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker