छत्तीसगढ़

प्यार को नये रूप में परिभाषित करती फिल्म ”मया के पाती ”21 मार्च से पूरे छग में होने जा रही है प्रदर्शित




भिलाई। स्काईलाइन स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फि़ल्म मया के पाती आगामी 21 मार्च से भिलाई के चन्द्रा सिनेमा, पीवीआर व दुर्ग के के
शेरा शेरा व अप्सरा टॉकीज सहित पूरे छत्तीसगढ में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। इसके डिस्ट्रिब्यूर लक्की रंग शाही है। फिल्म के डायरेक्टर जे
नूतन पंकज ने  बताया कि यह एक प्यार की ऐसी अनोखीकहानी है, जो ना आजतक देखी ना सुनी गई है । उन्होंने आगे बताया कि मया के
पाती के खूबसूरत सीन्स को दिखाने के लिए रायपुर से कांकेर के आस पासबहुत अच्छे मनोरम दृश्य वाले लोकेशंस हैँ जो फिल्म की कहानी को एक नया
आयाम देती नजर आयेगी। इसके अलावा दर्शकों के शुद्ध मनोरंजन के लिए कॉमेडीका भी भरपूरी तड़का है, इसके अलावा इस फिल्म में वह सभी चीजे है जो एकअच्छी और सफल फिल्म के लिए आवश्यक है। फिल्म के निर्देशक नूतन पंकज ने
आगे बताया कि इस फि़ल्म के माध्यम से हम सच्चे प्यार की नयी परिभाषा कोदिखाने की कोशिश कर रहें हैं। यह फिल्म हर दर्शको की है जो मया के पाती
की कहानी कहीं ना कहीं उनकी अपनी कहानी लगेगी।मया के पाती फि़ल्म की प्रोडूसर नूतन शंकर ने इस दौरान कहा कि बिते कुछ
सालों में छत्तीसगढ़ फि़ल्म देखने का क्रेज़ बढ़ा है, छत्तीसगढ़ की प्यारे दर्शक शुद्ध पारिवारिक व साफ़ सूथरी और मनोरंजक फि़ल्म देखना
चाहती है और मया के पाती इसी कड़ी में एक बहुत ही बेहतरीन पेशकश है। नूतन ने दावा किया कि आज तक प्लव स्टोरी की ऐसी कहानी पे फि़ल्म नहीं बनी है।मया की पाती एक विजुअल ट्रीट साबित होगा। फि़ल्म के डायरेक्टर जे नूतन पंकज ने बताया कि फिल्म में ऐक से एक बढकर कर्णप्रिय सात गाने हैं जो यूटयूब में सॉन्ग जी म्यूजिक छत्तीसगढी से रिलीज होने के बाद दर्शकों कोअभी से बेहद पसंद आ रहे है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मया के पाती के गीत
छत्तीसगढ़ी संगीत को एक नया आयाम देंगे।
फिल्म के डायरेक्टर  पंकज ने बताया कि फि़ल्म में मुख्य किरदार
छॉलीवुड की चुलबुली हिरोईन काजल सोनबर, किशन सेन, भूपेश लिलहारे, श्रुति
सिंह, दिव्या नागदेव, मोहन चौहान, संगीता निषाद, कीर्ति जैसवाल, रघुबीर
सिंह, राजा ठाकुर ने बडे ही बेहतरीन ढंग से अपने अभिनय का जलवा दिखाया
है। फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य कैमरामैन
राज ठाकुर, ने किया है तो इसके डांस डायरेक्टर वत्सल, मिहिर, म्यूजिक
डायरेक्टर जे नूतन पंकज, सूरज महानंद है वहीं डायरेक्शन पक्ष के अन्य
सहयोगियों में उद्भव यादव, राकेश विक्रम सिंह, दीपक जैन है। प्रोडक्शन
मैनेजर सरोज यादव, कॉस्ट्यूम कीर्ति शंकर का है। मया के पाती एक बेहद
खूबसूरत लव स्टोरी फि़ल्म है जिसमें कामेडी का धाँसू तड़का है, 21 मार्चको आप सभीं को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमा हॉल मे मया के पाती देखने को
मिलेगी। इस दौरान फिल्म के अभिनेता भूपेश लिलहारे, काजल सोनबेर, श्रुति
सिंह, छॉलीवुड अभिनेता गीतकार शमशीर सिवानी के साथ ही कई अन्य कलाकार
उपस्थित थे।मया के पातीÓ कॉन्टेंट्स को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्सछत्तीसगढ़ी फिल्म मया के पाती 21 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म लोगों
की सहभागिता रहे इसलिए मया के पाती कॉन्टेस्ट शुरू किया गया है। इसेजबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने अपनीप्रतिक्रियाएं भेजी हैं।क्या कहते हैं ट्रेड के लोग?एग्जीबिटर और डिस्ट्रीब्यूटर लकी रंगशाही ने कहा, यह बहुत अच्छी पहल है।इस कॉन्टेस्ट से दर्शकों में जुड़ाव आएगा। जीवन में हर किसी ने मया केपाती लिखी है। मैंने भी लिखी है। यूएफओ छत्तीसगढ़ इंचार्ज राकेश मिश्राकहते हैं, ये काफी अच्छा कॉन्टेस्ट है। जिन दर्शकों के लिए फिल्म बनाई गईहै, उनको सीधे तौर पर इन्वॉल्व किया जाना अच्छा कदम है।







Previous articleसब्जी बाड़ी के कार्य से बदली खैरवाही के महिलाओं की कहानी


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker