छत्तीसगढ़

भिलाई के डॉ. सुदीप कुमार अग्रवाल को मिला “भारत सेवा रत्न अवार्ड” दिल्ली में हुआ सम्मान, शहर में खुशी की लहर




भिलाई। शहर के प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. सुदीप कुमार अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर के “भारत सेवा रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ग्लोबल चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर के द्वारा राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. अग्रवाल की समाजसेवा, शिक्षा और जनहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।
डॉ. सुदीप अग्रवाल को यह पुरस्कार मिलने पर भिलाई शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सामाजिक संगठनों, शिक्षा जगत और शहर के नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और यह उपलब्धि भिलाई के लिए गर्व का विषय बताया है।
इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने कहा, “यह सम्मान मेरी नहीं, बल्कि मेरे शहर और मेरे कार्यों से जुड़े हर व्यक्ति की उपलब्धि है। मैं इसे एक नई जिम्मेदारी के रूप में लेता हूं कि समाज के लिए और बेहतर कार्य कर सकूं।”
यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण और सकारात्मक योगदान का प्रमाण है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।







Previous articleविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार को मिला पक्का आवास


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker